March 21, 2026
“किसानों को तुरंत मिले मुआवजा, प्रशासन करे शीघ्र सर्वेक्षण” – मुकेश राणा || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया:शुक्रवार को आए तेज आंधी-तूफान ने नवगछिया क्षेत्र के किसानों को गहरा नुकसान पहुंचाया है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण मक्का एवं गेहूं की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों में भारी मायूसी देखी जा रही है। कई किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं और उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने कहा कि“शुक्रवार को आए आंधी-तूफान ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। मक्का और गेहूं की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों ने पूरे साल मेहनत कर अपनी फसल तैयार की थी, लेकिन एक ही दिन की आपदा ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। यह स्थिति बेहद चिंताजनक […]