May 24, 2026
PURNIA : मंत्री लेसी सिंह का विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने किया सम्मान || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने भगवा वस्त्र और सम्मान पत्र भेंट किया पूर्णिया। बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेसी सिंह के आठवीं बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के उपलक्ष्य में पूर्णिया स्थित उनके आवास पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने मंत्री लेसी सिंह को भगवा वस्त्र एवं राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही संगठन की ओर से धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया। […]