5
(1)

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने भगवा वस्त्र और सम्मान पत्र भेंट किया

पूर्णिया। बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेसी सिंह के आठवीं बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के उपलक्ष्य में पूर्णिया स्थित उनके आवास पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने मंत्री लेसी सिंह को भगवा वस्त्र एवं राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही संगठन की ओर से धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण उत्साह और धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि श्रीमती लेसी सिंह का लगातार आठवीं बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालना सीमांचल और पूर्णिया की जनता के विश्वास एवं समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

वहीं भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने सम्मान के लिए संगठन एवं उसके पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा दिया गया सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि संगठन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और आगे भी समाजहित में कार्य करता रहेगा।

सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि यह सम्मान समारोह संगठन की एकता, अनुशासन और जनसेवा की भावना का प्रतीक है। वहीं नगर अध्यक्ष अमरिंदर भगत ने कहा कि इस तरह के आयोजन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में विक्की गोस्वामी, राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, डॉ. संतोष शाह, डॉ. सुनील कुमार यादव, विजय कुमार, तनु सिंह, संतोष पासवान, कमल कृष्ण रंजन, मंगल महाल्दार, विनय जायसवाल, विनोद गोस्वामी, मानिक चंद्र शाह सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में “जय श्री राम” के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: