March 23, 2026
किराना एवं जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख; शॉर्ट सर्किट या साजिश—जांच शुरू ||GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र में एक किराना एवं जनरल स्टोर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखा चावल, तेल, किराना सामान, फास्ट फूड एवं श्रृंगार सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार, दुकान कृष्णा कुमार राज की पत्नी मुन्नी देवी की थी। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक करीब 4.50 लाख रुपये की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई है। घटना के समय कृष्णा कुमार राज पटना में थे। सोमवार सुबह उन्हें प्रकाश मंडल का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन दल की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह […]