March 31, 2026
लोकसभा में उठा भागलपुर में आयुष सेवाओं के विस्तार का मुद्दा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। भागलपुर संसदीय क्षेत्र में आयुष अस्पतालों, औषधालयों एवं पारंपरिक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार को लेकर लोकसभा में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया गया। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने लोकसभा में अतारांकित प्रश्न संख्या 5607 (उत्तर तिथि 27 मार्च 2026) के माध्यम से आयुष सुविधाओं की स्थिति, चिकित्सकों की उपलब्धता तथा औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। आयुष मंत्रालय की ओर से दिए गए उत्तर में बताया गया कि आयुष अस्पताल एवं औषधालयों की स्थापना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है। हालांकि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) योजना के तहत 50, 30 एवं 10 बेड वाले एकीकृत आयुष अस्पतालों तथा आयुष औषधालयों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता […]