December 15, 2025
रसलपुर में तेज रफ्तार बाइक ने मां और बच्चों को रौंदा, इलाज के दौरान महिला की मौत, बच्चा गंभीर || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरतल्ला गांव से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रेणु देवी अपने घर के बाहर अपने छोटे बच्चों के साथ खड़ी थीं। इसी दौरान नशे की हालत में तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मां और बच्चे सड़क पर कुछ दूरी तक घसीटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर […]