March 3, 2026
तिलकामाझी बस डिपो में खड़ी बस में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के तिलकामाझी थाना क्षेत्र स्थित सरकारी बस डिपो में खड़ी एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में बस धू-धू कर जलने लगी, जिससे डिपो परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की चार बड़ी गाड़ियों को लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच […]