April 6, 2026
PURNIA : महादेवी वर्मा की कविताओं पर हुई सार्थक संगोष्ठी, साहित्यकारों ने दी श्रद्धांजलि || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया। कलाभवन साहित्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित मासिक साहित्यिक संगोष्ठी के अंतर्गत 5 अप्रैल 2026 को महान हिंदी कवयित्री महादेवी वर्मा की कविताओं एवं साहित्यिक योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती तथा महादेवी वर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। साहित्य विभाग की संयोजिका डॉ. निरुपमा राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महादेवी वर्मा को नारी जागरण, संवेदना और शक्ति की करुणामयी प्रतीक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्णिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं महादेवी वर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के शोधकर्ता डॉ. कामेश्वर पंकज ने कहा कि महादेवी वर्मा का काव्य शाश्वत जीवन मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और विरह की दिव्य अनुभूति से ओतप्रोत […]