June 17, 2026
NH पर सख्ती के बाद मंझौल-बखरी मार्ग पर बढ़ा भारी वाहनों का दबाव, साहेबपुरकमाल हादसे के बाद बदला ट्रकों का रूट – GS NEWS
UncategorizedDESK2026बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में तीन दारोगा समेत चार लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन और परिवहन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की सघन जांच, ओवरलोडिंग की निगरानी और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन के कारण अब बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य भारी वाहन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने लगे हैं। इसका सबसे अधिक असर मंझौल–बखरी राज्य राजमार्ग पर देखने को मिल रहा है, जहां दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार खगड़िया और आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने वाले कई ट्रक चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच और कार्रवाई से बचने के लिए मंझौल, बखरी और […]