March 23, 2026
मकनपुर चौक पर टोटो चालक से रंगदारी मांगने का मामला दर्ज || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकनपुर चौक पर टोटो चालक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सैदपुर निवासी लखन लाल पाठक के लिखित आवेदन के आधार पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि टोटो चालक घोलटी झा से सिंघिया मकंदपुर निवासी सुमन चौधरी, गोविंद उर्फ राजा, गौतम, रोहित एवं नवीन द्वारा रंगदारी की मांग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोपालपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Chanchal Jha