July 5, 2026
महर्षि मेँहीँ का 122वां महावैराग्य दिवस विनोबाटोला में श्रद्धापूर्वक मनाया गया – GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026पीरपैंती प्रखंड के श्रीमतपुर हुजूरनगर पंचायत स्थित विनोबाटोला में शनिवार को संतमत सत्संग के प्रवर्तक महर्षि मेँहीँ परमहंसजी महाराज का 122वां महावैराग्य दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर “श्री सद्गुरु महाराज की जय” के जयघोष लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. शिवनाथ बाबा ने महर्षि मेँहीँ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 4 जुलाई 1904 को तत्कालीन एंट्रेंस परीक्षा के दौरान पूर्णिया जिला स्कूल में अंग्रेजी की “Builders” कविता की व्याख्या करते समय उन्हें गहरा वैराग्य हुआ। उन्होंने उत्तरपुस्तिका पर “देह धरे कर यहि फल भाई, भजिअ राम सब काम बिहाई” लिखकर परीक्षाभवन से ही गृहत्याग कर दिया और गुरु की खोज में निकल पड़े। बाद में बाबा […]