May 24, 2026
NAUGACHIA : गंगा में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत काजी कोरैया गंगा घाट पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। विद्यालय से छुट्टी के बाद दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए चार छात्र नदी के गहरे पानी में चले गए। ग्रामीणों की तत्परता से दो छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो छात्र गंगा की तेज धारा में डूब गए। बाद में एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के गोट खरीक निवासी 16 वर्षीय बमबम कुमार, पिता कुनकुन हरिजन तथा 12 वर्षीय अनिकेत कुमार, पिता सुबोध हरिजन के रूप में हुई है। दोनों छात्र उच्च विद्यालय खरीक में पढ़ाई करते थे। बमबम आठवीं तथा अनिकेत सातवीं कक्षा का छात्र […]