Tag Archives: narayanpur

बिहपुर, नारायणपुर में कई अवैध  नर्सिंग होंम अल्ट्रासाउंड व जांच केंद्र || GS NEWS

नारायणपुरबिहपुरस्वास्थ्यAMBA0

संचालक का बोलबाला नवगछिया। अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर और नारायणपुर प्रखंड क्षेत्रों में अवैध क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र बेरोकटोक जोरशोर से चल रहा है। बिहपुर, नारायणपुर में अवैध क्लिनिक और अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र में नियम को ताक पर रखकर सभी काम हो रहा है। क्लीनिक वैध है या अवैध इसका प्रमाण तो स्वास्थ्य विभाग भी अभी तक नहीं दे पाया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच के नाम पर केवल खाना पूर्ति कर दिया है। गौरतलब हो कि विगत मार्च महीने में भागलपुर सिविल सर्जन डॉक्टर अंजना कुमारी के द्वारा नारायणपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया था। जिसमे क्लिनिक नर्सिंग होम एवं पैथोलॉजी के वैधता से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की बात कही थी। इस बारे […]

Noimg

नारायणपुर रेलवे-स्टेशन का किया निरीक्षण ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नारायणपुर : कटिहार – बरौनी रेलखंड पर स्थित नारायणपुर रेलवे-स्टेशन का निरीक्षण शुक्रवार की दोपहर बाद सोनपुर मंडल के एडीआरएम योगेश कुमार ने डीविजनल सेफ्टी ऑफिसर व अन्य रेल अधिकारियों के साथ किया. इस दौरान उन्होंने ट्रेन परिलाचन , स्टेशन की साफ-सफाई व संरक्षा से संबंधित अन्य बिंदुओं का जांच किया. रेलवे से जुड़ी अन्य संचिका का भी जांच कर रेल सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. रेल अधिकारी करीब एक घंटा तक जांच-पड़ताल किया.इस दौरान स्टेशन मास्टर रजनी रंजन, रेलकर्मी विनोद कुमार, बासुकी ठाकुर, बुकिंग क्लर्क मिथुन कुमार व अन्य कर्मी मौजूद रहे. DESK 04 B

नारायणपुर लौट रहे नगरपारा उत्तर पंचायत के पूर्व मुखिया सड़क दुर्घटना में जख्मी ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : खगड़िया जिला अंतर्गत सतीशनगर रेलवे ढ़ाला के आसपास बुधवार की दोपहर पसराहा से अपने गांव नारायणपुर लौट रहे नगरपारा उत्तर पंचायत के पूर्व मुखिया नरेंद्र कुमार उर्फ भोपाली यादव सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये. जख्मी पूर्व मुखिया अपने किसी रिश्तेदार के साथ गांव लौट रहे थे. भोपाली यादव ने बताया कि दो अन्य गाड़िया आपस में टकरा गयी थी. एक स्कार्पियों मेरे वाहन से टकरा गया.जिससे गाड़ी गड्ढे में चली गयी. एयर बैग की वजह से हमलोगों की जान बची. घटना में पूर्व मुखिया के दायें हाथ में जख्म हो गया वहीं उनके रिश्तेदार का सर फट गया है.बुधवार को पीएचसी नारायणपुर में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मायागंज रेफर कर दिया गया. गुरुवार को दिनभर उनके […]

नारायणपुर स्टेशन पर थैले में भरे शराब के साथ युवक को जीआरपी नें दबोचा ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : कटिहार- बरौनी रेलखंड पर स्थित नारायणपुर रेलवे-स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से गुरूवार को गुप्त सूचना पर जीआरपी ने संकेत कुमार नाम के एक व्यक्ति को थैले में भरे शराब के साथ गिरफ्तार किया. उसके पास से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है.वह ट्रेन पकड़कर कहीं जाने की तैयारी में था. उससे पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया. थाना बिहपुर रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर बेगूसराय जिले के बलिया का है. उसके विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. DESK 04 B

नारायणपुर मधुरापुर बाजार के कई व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स का छापा ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार में गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। बाजार में अचानक सेल्स टैक्स ऑफिसर के आने से दुकानदारों व गल्ला व्यवसाइयों में हड़कंप मच गया। करीब 12 बजे के बाद सभी व्यवसाइयों ने अपने अपने दुकानों के शटर गिरा दिए और फरार हो गया। बाजार में दिनभर व्यवसायियों ने अपनी अपनी प्रतिष्ठानो को बंद रखा। जानकारी मिली कि आयकर विभाग की टीम दिन के करीब ग्यारह बजे नारायणपुर का मधुरापुर बाजार स्थित एक बड़े प्रतिष्ठान के पास पहुंचे। वहां से कई दुकान का मुयआना किया लेकिन अधिकांश प्रतिष्ठान बंद पाये गये। सूत्र बताते हैं कि आयकर अधिकारियों के आने की सुचना पूर्व में ही दुकानदारों को मिल गई थी। जिस कारण टीम […]

नारायणपुर नवटोलिया गांव में इन दिनों चोरों का आतंक ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : भवानीपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया गांव में इन दिनों चोरों का खूब आतंक है. जब मन किया चोर कही भी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। सोमवार की रात मध्य विद्यालय नवटोलिया में चोरों ने बंद कमरे में रखा एक ड्रम में से ग्यारह बोरियां चावल की चोरी कर लिया. घटना की जानकारी विद्यालय एचएम शंभु मंडल को मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचने के बाद मिली.इस संबंध में जब विद्यालय एचएम शंभु मंडल से बात की गई तो एचएम ने बताया कि तीन माह में चोरी की यह तीसरी घटना है। हम प्रशासन को घटना की सूचना नही देंगे। पूर्व में दो बार विद्यालय में चोरी की घटना हुई. इसे लेकर दोनो बार भवानीपुर ओपी में अज्ञात […]

Noimg

नारायणपुर एनएच 31 पर बीरबन्ना में यात्रियों से भरी बस पलटी,घायल ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बीरबन्ना चौक के सामने एनएचएआई प्लॉट के पास रविवार की अहले सुबह करीब 4:10 बजे पटना से पुर्णियॉ जा रही रात्रि बस सेवा एक सौ यात्री से भरा बीएसआरटीएस के कुमार कोच संख्या बी आर 11 टी 7455 कुहासे के कारण पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर स्थानीय लोगों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने जख्मी को बस से निकाल कर पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया।जबकी मौका पाते ही अन्य वाहन से यात्री घटनास्थल से पुर्णियॉ के लिए रवाना हो गए। दुर्घटना को लेकर चौक चौराहे पर कोई कुहासे के कारण तो कोई चालक की ऑख लगने तो कोई कुहासे सामने से अचानक गाड़ी आने समेत तरह तरह की चर्चा कर […]

Noimg

फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर,एक्स-रे और पैथोलॉजी, क्लीनिक के यहां धाबा बोलेगी मेडिकल टीम

नवगछियानारायणपुरभागलपुरराजेश भारती की रिपोर्टBarun Kumar Babul0

सभी की सूची बनकर तैयार – डॉ बिनोद नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में संचालित हो रहे फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर, एक्सरे जांच सेंटर, क्लीनिक और पैथोलॉजी के यहाँ मेडिकल टीम कभी भी धाबा बोल सकती है। इसके लिए सभी की सूची तैयार कर ली गई है। उपरोक्त जानकारी पीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार ने बताया कि कई प्रकार की शिकायतें फर्जी जाँच सेंटर, क्लीनिक से आ रही है। यहां एक भी क्लीनिक या नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड जांच सेंटर, एक्सरे जाँच केंद्र पंजीकृत नहीं है। जाँच सेंटर खोलकर वहां कर्मी बैठकर फर्जी रिपोर्ट दे रहे हैं। चर्चा है कि इन जांच केंद्र में जो भी व्यक्ति जांच करवाने आते हैं उसपर कमीशन तय रहता है । उसमें से अधिकतर […]