Tag Archives: narayanpur

पुश्तैनी जमीन व खेत में लगे फसल की देखरेख करने से रोकने व रंगदारी मांगने का आरोप ||GS NEWS

अपराधनारायणपुरBarun Kumar Babul0

प्रखंड के नारायणपुर निवासी अलीम उद्दीन ने सोमवार को भवानीपुर ओपी में आदेन दिया है।जिसमें उसने पुश्तैनी जमीन व खेत में लगे फसल की देखरेख करने से रोकने व रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आवेदन में गांव के ही जमीर अली,रियासत अली, निजाल मियां,अरवर,जुल्फकार उर्फ भूटो,कारे एवं वसीम को आरोपित किया है।इन पर अलीम ने आरोप लगाया है कि ये मेरी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करना चाहता है।मेरे द्वारा मेरी जमीन की देखरेख करने के लिए मुझसे रंगदारी मांगी जा रही है।मेरे द्वारा उक्त जमीन की प्रतिवर्ष रसीद कटाई जाती है।नामजदों के पास उक्त जमीन उसके होने का कोई प्रमाण नहीं है।इस संबंध विपक्षी द्वारा पूर्व में नवगछिया अनुमंडलाधिकारी के कोर्ट में वाद दायर किया गया था।उस वाद के […]

नारायणपुर : जदयू के पिंटु अब भाजपा में शामिल ||GS NEWS

नारायणपुरबिहपुरबिहारराजनीतिBarun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के कुशवाहा पुस्तकालय बलाहा में शुक्रवार को बिहपुर के भाजपा विधायक ई.कुमार कुमार शैलेंद्र ने बैठक कर ग्यारह पंचायत से योजनाओं को लिया गया सभी पंचायत के नेताओं ने एक-एक योजना लिया गया.जिसे पूरा करने का आश्वासन विधायक ने दिया.इसी दौरान दिवंगत भाजपा नेता गया यादव के पुत्र युवा जदयू के नवगछिया जिला उपाध्यक्ष पिंटू यादव ने भाजपा के सक्रिय सदस्यता विधायक के सामने ग्रहण किया. बैठक में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पवन यादव,दिनेश यादव,शशिभूषण यादव,मुखिया प्रतिनिधि पवन सिंह,विजय सिंह, महेंद्र सिंह,मिथिलेश शर्मा,राजेश शर्मा, पिंटू गुप्ता,सकलदेव सिंह समेत अन्य भाजपाई मौजूद थे.मौके पर जदयू से भाजपा में शामिल होने के बाद इंन्द्रशेखर कुमार उर्फ पिंटू यादव ने कहा कि मेरे दिवंगत पिता गया प्रसाद यादव ने जनसंघकालीन समय […]

नारायणपुर में फिर से रिंकू देवी प्रमुख और उप प्रमुख बने अशोक यादव ||GS NEWS

नारायणपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार में नारायणपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद हुए चुनाव में एक बार फिर से रिंकू देवी प्रमुख पद पर और उप प्रमुख पद पर अशोक यादव निर्वाचित घोषित किए गए हैं. रिंकू देवी को नो वोट मिले जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी संजू देवी को चार वोट मिले. पांच वोट से रिंकू देव विजयी हो गई. रिंकू देवी के प्रस्तावक जवाहर शर्मा,समर्थक बमबम साह थे. संजू देवी के प्रस्तावक भागवत मंडल, समर्थक नीलम देवी बनी. उपप्रमुख अशोक यादव बने. उप प्रमुख के लिए तीन प्रत्याशी थे. अशोक यादव, रमती देवी, रंजू राज. अशोक यादव के प्रस्तावक जवाहर शर्मा, समर्थक जयप्रकाश सिंह, रमती देवी के प्रस्तावक नीलम देवी, समर्थक भागवत मंडल, राजू राज […]

Noimg

नारायणपुर में संदिग्ध अवस्था में चार की मौत, परिजन बताने से कर रहे परहेज, सबों ने अलग अलग बीमारी की बात कही || GS NEWS

अपराधनवगछियानारायणपुरBarun Kumar Babul0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपूर नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर में देर रात से संदिग्ध अवस्था में अलग-अलग गांव के चार लोगों की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतकों में गोविंदा साह, मनीष देव, अनिकेत कुमार उर्फ सिंटू सिंह, राजेन्द्र सिंह है. शनिवार की रात्रि यूपी के राजेंद्र सिंह और मधुरापुर के गोविंद साह का संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. वह बलाहा में रह कर पानी पूरी बेचने का काम करता था. अचानक वह बेहोश हो गया और उसके पेट में असहनीय दर्द हो रही थी. इलाज के लिए उसे भालपुर ले जाया गया लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी. मौत होने के बाद भवानीपुर पुलिस ने स्वजनों के साथ राजेंद्र सिंह शव के साथ […]

नारायणपुर में NH31 पर कार नें नौ वर्षीय बच्ची को रौंदा

राजेश भारती की रिपोर्टसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

नारायणपुर से राजेश भारती की रिपोर्ट नारायणपुर  प्रखंड के बलहा गांव के सामने एनएच 31 पर कार के धक्का से मंगलवार को बलहा निवासी अजय यादव की नौ वर्षीय पुत्री राजलक्ष्मी कुमारी का मौत हो गया। यह दुर्घटना अजय यादव घर के बिल्कुल सामने एनएच 31 पर हुआ है। राजलक्ष्मी अपने दादा सुभाष यादव के संग एनएच 31 पार कर घर आ रही थी। पार करने के क्रम में नवगछिया की ओर से आ रही कार की चपेट में आ गयी। मौके पर मौत हो गई । भवानीपुर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में कराया। दुर्घटना से मौत पर माता गौरी देवी,भाई राजमणी सहित स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। […]

नारायणपुर बीडीओ के सरकारी वाहन में कार ने मारी टक्कर,बीडीओ,चालक जख्मी,सीओ चोटिल || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

राजेश भारती की रिपोर्ट नारायणपुर- प्रखंड के राजमार्ग संख्या 31 पर भगवान पेट्रोल के पास गुरुवार की संध्या नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार,सीओ अजय कुमार सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के भूमिहीन लाभुक को जमीन उपलब्ध कराने के लिए जमीन देखने गए थे ताकि गरीबों का आशियाना बन सके।बीडीओ का चालक वाहन लेकर एनएच 31 किनारे था जिसमें दोनों अधिकारी बैठे थे।वहाँ मौजूद लोग जमीन बता रहे थे।दोनों अधिकारी चालक के साथ सरकारी वाहन में थे।इसी दौरान तेज रफ्तार से अनियंत्रित कार संख्या UP16CU8237 मारुति सुजूकी ने टक्कर मार दिया।कार खगड़िया की तरफ से आ रही थी। जिससे नारायणपुर बीडीओ और चालक भ्रमरपुर का बिजय कुमार जख्मी हुआ।सीओ को मामूली चोट आयी है।लेकिन सभी खतरे से बाहर है।सुजुकी में भी बैठा सभी […]

बीआरसी नारायणपुर में पंचायत शिक्षक नियोजन 2019 की काउंसलिंग के लिए बैठक, बैकठपुर दुधेला पंचायत में संशय की स्थिति || GS NEWS

नारायणपुरराजेश भारती की रिपोर्टBarun Kumar Babul0

नारायणपुर: गुरुवार को बीआरसी नारायणपुर में बीडीओ हरिमोहन कुमार, बीइओ नीतेश्वर पांडे ने पंचायत शिक्षक नियोजन 2019 की काउंसलिंग के लिए पंचायत सचिव, मुखिया और प्रतिनियुक्त शिक्षकों के साथ बैठक किया। काउंसलिंग बारह जुलाई को कन्या मध्य विद्यालय मधुरापुर में सुबह साढ़े दस बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक होगा। बैठक में कहा गया कि भवानीपुर, नगरपारा दक्षिण,नगरपारा उत्तर,सिंहपुर पूरब,सिंहपुर पश्चिम,जयपुर चुहर पूरब,बैकठपुर दुधेला पंचायत में बाइस रिक्त पदों के लिए काउंसलिंग होगा।लेकिन बैकठपुर दुधेला में काउंसलिंग को लेकर संशय की स्थिति है। इसके लिए दस शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कन्या मध्य विद्यालय मधुरापुर में किया गया है। सात पंचायत का काउंसलिंग कन्या मध्य विद्यालय मधुरापुर के अलग-अलग कमरे में होगा। बैठक में उप प्रमुख अशोक कुमार यादव, वरीय बीआरपी […]