December 25, 2025
तुलसी दिवस पर बाल भारती विद्यालय में नवगछिया खेल संघ हुआ सम्मानित || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया।तुलसी दिवस के पावन अवसर पर आज बाल भारती विद्यालय, नवगछिया परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक गुरुदेव श्री अगमानंद जी महाराज द्वारा नवगछिया खेल संघ को सम्मानित किया गया। यह सम्मान नवगछिया क्षेत्र में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में नवगछिया खेल संघ द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान श्री अगमानंद जी महाराज ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करता है। उन्होंने नवगछिया खेल संघ द्वारा स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की। […]