Tag Archives: naugachia me

नवगछिया में अलग अलग सड़क दुघर्टना में दो की मौत कई घायल || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर – नवगछिया पुलिस जिला में दुर्गा पूजा के दिन बुधवार को अलग अलग सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि कई लोग घायल भी हुए. मिली जानकारी के अनुसार इसमाईलपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई. जिसमें एक मृतक की पहचान भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रेलवे लोको कॉलोनी निवासी स्व मो इस्तेखार खां के पुत्र दिलवाज खां एवं घायल गोपी मंडल है. इधर परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर 16 वर्षीय दीपक कुमार को एक ट्रक ने रौंद दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी. दीपक अनाथ था. कुछ वर्ष पहले उसके माता पिता का देहांत हो गया था. वह अपने नानी के घर इसमाईलपुर थाना क्षेत्र […]

नवगछिया में छः जगहों पर किया जाएगा दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया थाना में आयोजित किया गया शांति समिति की बैठक नवगछिया – दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन अंचलाधिकारी विश्वास आनंद के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर नवगछिया के थनाध्यक्ष इंस्पेक्टर भरत भूषण भी मौजूद थे. इस अवसर पर सभी मेला समिति के लोगों को मेले में और मंदिर में सीसीटीभी कैमरा लगाने की सलाह दी गयी. इस अवसर पर बात सामने आयी कि नवगछिया थाना क्षेत्र में छः जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है जिसमें तेतरी दुर्गा मंदिर, राजेन्द्र कलोनी दुर्गा स्थान, नवगछिया बाजार, मिल्की गोशाला, रेलवे कालोनी, नगरह दुर्गा स्थान है. सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेने को कहा गया. इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा […]

Noimg

नवगछिया में आज खुल रहा बेहतरीन रेडिमेड शोरूम ” फैशन पॉइंट”, 100 फिट लंबा एक्सक्लूसिव शोरूम || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया शहर में लगातार लोगों की चाहत आकर्षक मनपसंद और नए – नए डिजाइनों के कपड़े पहनने का फैशन काफी सर चढ़कर बोल रहा है । नवगछिया शहरवासी सहित आस पास के इलाके के लोग एक से बढ़कर एक फैंसी कपड़े की खोज में रहते हैं । इसी बीच नवगछिया के ब्याहुत चौक के समीप व वैशाली चौक के समीप रेडीमेड कपड़े का एक भव्य शोरूम फैशन पॉइंट का नवरात्री 2022 के प्रथम पूजा सोमवार के दिन दुकान का शोरूम का भव्य शुभारंभ हो रहा है । फैशन पॉइंट में किड्स वेयर, मेंसवियर, लेडीजवेयर का अनूठा संगम है । वही मौके पर दुकान के संचालक विजय कुमार भगत ने बताया कि नवगछिया शहरवासी की मांग थी कि नवगछिया शहर में […]

नवगछिया के इंटरस्तरीय हाईस्कूल के ताइक्वांडो हाल में मनाया गया ताइक्वांडो दिवस || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया में इंटरस्तरीय हाईस्कूल के ताइक्वांडो हाल में मनाया गया ताइक्वांडो दिवस। ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकास कुमार ने बताया कि विश्व ताइक्वांडो दिवस के अवसर पर आज भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में ताइक्वांडो हाल नवगछिया में जूनियर ताइक्वांडो स्पीड किक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद ( राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव ) थे। इस अवसर पर खिलाड़ी सह कोच जेम्स, ताइक्वांडो संघ के तकनीकी अधिकारी अमित कुमार, मो नाजिम , मोनी कुमारी, विकास चौरसिया, खेल शिक्षक गुलाम मुस्तफा , विपिन सिंह, संजय यादव,डाॅ. मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है – सब जूनियर बालक वर्ग :- प्रथम – आदित्य कुमार सिंह , […]

नवगछिया में मनाया जाएगा विश्व ताइक्वांडो दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया में मनाया जाएगा विश्व ताइक्वांडो दिवस मीडिया प्रभारी सह कोच विकास चौरसिया ने बताया कि विश्व ताइक्वांडो दिवस के अवसर पर 4 सितम्बर को भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में ताइक्वांडो जुनियर स्पीड किक प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो हाँल नवगछिया में किया जाएगा. प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद (राष्ट्रीय रेफरी) होंगे. ताइक्वांडो संघ के मणिश्याम कुमार, जेम्स, मो नाजिम अमित कुमार को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है. प्रतियोगिता में जिला ताइक्वांडो संघ से रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं. DESK 04

नवगछिया में किया गया साइकिल मैराथन का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा पूरे भारत वर्ष में एक साथ एक ही दिन एक ही समय में आज साइक्लोथॉन (साइकिल मैराथन) का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को आज पूरे भारत बर्ष की मंच शाखाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय शाखा सहित लगभग 428 शाखाओं ने आयोजित किया. इसी क्रम में मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा एवं नवगछिया “जागृति”महिला शाखा ने भी आज संयुक्त रूप से मिलकर साइक्लोथोन का आयोजन आयोजित किया. इस साइक्लोथोन कार्यक्रम का उद्धघाटन माननीय पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया. एसपी ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम एवं इसके आयोजन की रूपरेखा पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के सभी शाखाओं के साथ साथ आयोजक शाखा की काफी […]

नवगछिया में एक बार फिर से पांव फैलाने लगे अपराधी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

ऋषव मिश्रा कृष्णा ‘मुख्य संपादक’ जीएस न्यूज नवगछिया – विगत दिनों नवगछिया में सुपारी किलिंग जैसे मामलों में नगण्यता आ गयी थी. लेकिन इनदिनों जमानत पर बाहर आये अपराधियों ने एक बार फिर से नवगछिया में पांव फैलाना शुरू कर दिया गया. अपराधियों ने गेम प्लान भी तैयार कर लिया था, लेकिन समय से पहले पुलिस की सक्रियता ने अपराधियों की मंशा को विफल कर दिया है. जानकारी मिली है कि अपराधियों के निशाने पर इन दिनों नवगछिया के कई राजनीतिज्ञ और व्यवसायी हैं. घटना को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए रेकी भी की जा रही थी.   दो गिरोह ले रहे आकार, कुछ हुए गिरफ्तार तो कई हैं फरार पुलिस को सूचना मिली और त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच […]

नवगछिया में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शान से फहरा तिरंगा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया गया. नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम यतेंद्र कुमार पाल ने झंडोत्तोलन किया जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने झंडोत्तोलन किया. नवगछिया पुलिस लाइन में नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने झंडोत्तोलन किया जबकि थाना परिसर में इंस्पेक्टर भरतभूषण ने झंडा फहराया. विभिन्न जगहों पर संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया तो पदाधिकारियों ने इस अवसर पर अपना उद्गार भी व्यक्त किया. स्वर्णकार संघ नवगछिया द्वारा पुरानी सब्जी पट्टी रोड में संस्था के अध्यक्ष  आनंद प्रसाद साह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के सचिव राजीव गुप्ता ने बापू चौक पर झंडोत्तोलन […]

नवगछिया में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शान से फहरा तिरंगा ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया गया. नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम यतेंद्र कुमार पाल ने झंडोत्तोलन किया जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने झंडोत्तोलन किया. नवगछिया पुलिस लाइन में नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने झंडोत्तोलन किया जबकि थाना परिसर में इंस्पेक्टर भरतभूषण ने झंडा फहराया. विभिन्न जगहों पर संस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया तो पदाधिकारियों ने इस अवसर पर अपना उद्गार भी व्यक्त किया. DESK 04