Tag Archives: naugachia me

नवगछिया में नशा मुक्ति दिवस पर हुआ शपथ ग्रहण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

अनुमंडल कार्यलय में नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार नें कर्मियों के साथ मद्य निषेध दिवस पर शपथ लिया । मौके पर सबों ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम का मद्य निषेध का मंशा काफी अच्छी हैं। सभी लोग मद्य निषेध का पालन करेंगे। गुटखा, सिगरेट, शराब व अन्य किसी तरह के नशा का सेवन नहीं करेंगे। वहीं नशा मुक्ति दिवस पर रूंगटा बालिका विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकाली। उसके पश्चात मद्य निषेध दिवस पर निबंध प्रतियोगिता व नुक्कर नाटक किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, जीनत आरा, रूपम प्रियदर्शनी सक्रिय योगदान दिया । DESK 04

नवगछिया में श्रद्धांजलि सभा आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

ऐतिहासिक किसान आंदोलन के एक वर्ष के मौके पर आज ऑल इण्डिया किसान महासभा (एआईकेएम) ने स्थानीय जाह्नवी चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सभा में भाकपा-माले व ऐक्टू ने भी शिरकत की। 700 किसानों की शहादत – याद रखेगा भारत का उदघोष करते हुए शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर किसान आन्दोलन के. शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में अमर कुमार, वकील मंडल, दीपक कुमार, श्यामलाल मंडल, रविन्द्र मिश्र, रामवृक्ष मंडल, सदानंद शर्मा, प्रमोद मंडल, सुधीर हरि, नवीन मंडल, जयप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र पंडित, जयंत मंडल, आदि भाकपा-माले व ऐक्टू कार्यकर्ता शामिल हुए। DESK 04

नवगछिया में लगा भीषण जाम ||GS NEWS

जामनवगछियाभागलपुरDESK 040

रैक प्वाइंट पर सिमेंट व खाद अनलोड होने के कारण नवगछिया में लगा लंबा जाम। जाम से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जाम में स्कूल बस, एम्बुलेंस व कई बारात वाहन भी फंसा हुआ हुआ। जाम मदन अहिल्या महिला कालेज के समपार फाटक से नवगछिया बाजार तक जाम लगा हुआ था। समपार फाटक से लेकर मकंदपुर जाम ही जाम था। इससे एनएच 31 भी जाम हो गया। जाम मकंदपुर चौक से लेकर मुरली तक लगा हुआ था। वहीं दूसरी ओर जाम नवगछिया जिरोमाइल तक पहुंच गया था। जाम लगभग 10 बजे से लेकर पांच बजे तक रहा। जाम के कारण लोगों को 10 मीनट का सफर दो घंटा में पूरा करना पड़ रहा था। अनुमंडल अस्पताल […]

नवगछिया में एक दिवसीय ताइक्वांडो स्पेशल प्रशिक्षण का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में एक दिवसीय स्पेशल ताइक्वांडो ट्रेनिंग खिलाड़ियों को दिया गया। इस ट्रेनिंग के मुख्य प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर, मुकेश कुमार सुमन, आर्मी कर्मचारी मु. आसिफ व रेलवे कर्मचारी के द्वारा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दिया गया। इस ट्रेनिंग में विशेष रुप से खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता को देखते हुए किक स्टेप फाइट, स्टैमिना का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। ताइक्वांडो के मुख्य प्रशिक्षक जेम्स फाइटर ने बताया की खिलाड़ियों को समय-समय पर स्पेशल ट्रेनिंग देना चाहिए ताकि वह आगे चलकर राज्य, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सके और पदक जीत सके। इस ट्रेनिंग में ताइक्वांडो खिलाड़ी मीनाक्षी कुमारी ,तानिया ,अनन्या, वैष्णवी, प्रिया कुमारी ,चित्रा कुमारी ,निधि कुमारी ,प्रियांशु कुमार ,अर्जित कुमार, शिवम कुमार, अभिनव […]

नवगछिया में मनाया गया बाल दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

सावित्री पब्लिक स्कूल के ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के मुख्य प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद रामकुमार साहू, जेरिन बहाव,असमंजस यादव एवं एवं खिलाड़ियों के साथ केक काटकर बाल दिवस मनाया गया खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर देश के पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय जवाहरलाल नेहरू के. जन्म दिवस को याद करते हुए बताया कि खिलाड़ियों को हमेशा अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रशिक्षण तैयारी करनी चाहिए ताकि खिलाड़ी अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने शहर और अपने देश का नाम रोशन कर सकें शिक्षाविद रामकुमार साहू एंव जेरिन बहाव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते कहा कि अभी के समय में हर क्षेत्र […]

नवगछिया में भाजपा की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भारतीय जनता पार्टी नवगछिया कार्यालय में आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष विनोद मंडल के अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें 17,18,19 दिसंबर को जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु तैयारी बैठक रखी गई।जिसमें व्यवस्था प्रमुख एवं संचालन समिति गठित की गई।इस बैठक में . अजय सिंह कुशवाहा, पुलकित सिंह, नीलांबर झा, आलोक सिंह, मुकेश राणा, अखिलेश कुमार,किशोर झा, शंभू नाथ मिश्रा, श्री विजय सिंह, पंकज शर्मा,महेश्वर निषाद,देव नारायण सिंह, प्रमोद मंडल, सुबोध कुमार, मुरारी लाल चिरानियां,राजेश पासवान, प्रवेश यादव,चंदन भगत,रमन मंडल, मिथिलेश मंडल, मिथिलेश चौधरी, राकेश कुमार ठाकुर,आशीष कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। DESK 04

नवगछिया में पति नें पत्नी पर चलाई गोली, मायागंज से भी पटना रेफ़र ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया में पति ने पत्नी को गोली मार कर घायल कर दिया। महिला के सर में गोली लगी हैं। घायल महिला कदवा ओपी क्षेत्र के प्रताप नगर कदवा निवासी ब्रह्मचारी राय की पत्नी पूजा कुमारी हैं। घायल महिला के पिता नवगछिया थाना के मल्की नवटोलिया निवासी दिनेश मंडल ने पुलिस को बताया कि 20 दिन पहले मेरी पुत्री मायके आई थी। बुधवार की शाम घाट से छठ पूजा कर घर आई ही थी कि दमाद ब्रह्मचारी राय ने गोली मार दिया। उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। भागलपुर अस्पताल से भी घायल को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। महिला का परिजन निजी […]

नवगछिया में अपराध गोष्ठी का आयोजन, एसडीपीओ ने कहा – थानेदार करें छठ घाटों का निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने छठ घाटों सभी थानाध्यक्ष को स्थल निरीक्षण करने के लिए कहा। लंबित मामले का निष्पादन करने के लिए कहा गया। वारंटी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। बैंक, पेट्रोल पंप पर चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया। हत्या व लूट कांड के आरोपित को गिरफ्तार करने के निर्देश दिया गया। इस मौके पर नवगछिया सर्किल इंसपेक्टर मार्कण्डेय सिंह, बिहपुर सर्किल इंसपेक्टर अमर विश्वास, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण, खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार, परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव, रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां मौजूद थे। DESK 04

नवगछिया में धूमधाम से मनाया गया रौशनी का त्योहार दीपावली ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया में रोशनी का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर घरों में दीप जलाकर माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। नवगछिया, गोपालपुर, सुकटिया बाजार, अभिया सहित अन्य बाजारों में दुकानों को सजाकर मां लक्ष्मी की पूजा की गई। मां काली की प्रतिमा काली मंदिरों में स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। गोपालपुर, इस्माइलपुर में लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों में काली मां की प्रतिमा स्थापित किया जाता है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है। गोपालपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभिया, डिमहा, तिनटगा, पंचगछिया आदि जगहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। DESK 04