Tag Archives: naugachia me

नवगछिया में गुरू पूर्णिमा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गुरू पूर्णिमा महोत्सव नवगछिया सहित आसपास के इलाके में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है,स्वामी आगमानंद जी महाराज के गुरूगेह नगरह में सनातन सेवा समीति एवं विषहरी मंदिर पूजा समीति के सदस्यों के साथ ग्रामीणों द्वारा श्रद्धा भाव से एक दिवसीय कार्यक्रम को विषहरी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया हैं। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की जायेगी। कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन जारी निर्देश का पालन करते आयुष काढ़ा, अल्प प्रसाद की व्यवस्था की गई है, संध्या में भजन गायक बलवीर सिंह बग्घा,अर्पण पांडेय, पवन दूबे, माधवानंद ठाकुर, कुंदन, चंदन, राजू, रविश आदि कलाकारों के द्वारा मधुर भक्ति कार्यक्रम को आयोजित किया गया है। वहीं शिव शक्ति योगपीठ में आचार्य, पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया […]

नवगछिया में कांग्रेस ने बढ़ते महंगाई व पेट्रोल-डीजल के वृद्धि को लेकर निकाला जुलूस ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नवगछिया में महंगाई, भ्रष्टाचार, डीजल-पेट्रोल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि और घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को मकंदपुर चौक से कांग्रेस महिला कांग्रेस और सेवादल के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया. जिस जुलूस का नेतृत्व बिहपुर प्रखंड उपाध्यक्ष गौरव कुँवर ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपालपुर के पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक ने किया. कार्यकम में बिहार प्रदेश सेवादल की महासचिव अनामिका शर्मा ने देश में बढ़ती पेट्रोल की कीमतों पर गहरी चिंता जताई और बढ़ती डीज़ल की कीमत को किसान विरोधी बताया. DESK 04

नवगछिया में नए बीडीओ का किया गया स्वागत पुराने को दी गई विदाई ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया प्रखंड कार्यालय में एक समारोह का आयोजन कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार का स्वागत किया है तो दूसरी तरफ स्थानांतरित तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार को भावभीनी विदाई दी है. इस अवसर पर पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने अपने कार्यकाल को यादगार बताया और भविष्य के लिए नवगछिया के लोगों को शुभकामनाएं दी तो दूसरी तरफ से नए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने. कहा कि वह नवगछिया के लोगों के लिए अच्छा काम करने का अथक प्रयास करेंगे. इस अवसर पर जगतपुर के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव, पूर्व प्रमुख मंटू सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे. DESK 04

नवगछिया में राजद 25वां के रजत जयंती पर पार्टी नेता कार्यकर्ता ने किया झंडोत्तोलन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

जिला राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया के द्वारा संगठन जिला अंतर्गत सभी पंचायत एवं प्रखंडों में क्रमशः 9:00 बजे व 11:00 बजे राष्ट्रीय जनता दल पार्टी का झंडा फहराने के बाद राजद संगठन के सभी कार्यकर्ता नवगछिया राजद कार्यालय आनंद निलय भवन NH-31 मकंदपुर चौक दिन के 2 बजे पहुंचे। जहाँ भागलपुर लोकसभा के पूर्व सांसद व युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मण्डल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर झंडोत्तोलन किये। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद नवगछिया ज़िलाअध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान व कार्यक्रम का संचालन ज़िला प्रधामहासचिव संजय कुमार मंडल ने किया। झंडोत्तोलन में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र राजद के पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार भी शरीक हुए। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रोफ़ेसर रामदेव यादव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहिउद्दीन […]

नवगछिया में कोढ़ा गैंग के दो सदस्य को पुलिस ने चरस व गांजा के साथ दबोचा || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस ने तेतरी गांव स्थित विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ एक मोटर साइकिल पर सवार कोढ़ा गैंग के दो सदस्यों को आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये अपराधियों में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज निवासी सुदामा उर्फ संतोष यादव उर्फ विशाल यादव और नंदकिशोर कुमार उर्फ नटराज शामिल है. पुलिस ने दोनों के पास से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा, चरस की 15 पुड़िया, खुजली वाले पाउडर की 13 पुड़िया, 32 हजार पांच सौ रूपये की नगदी, चार मोबाइल, डिक्की तोड़ने वाली एक चाभी और किसी भी हीरो होंडा मोटरसाइकिल को स्टार्ट करने वाली एक स्टार्ट अप चाभी बरामद किया है. नवगछिया में देर शाम एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए […]

नवगछिया में रंगदारी मांगने पहुंचे अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, कोरोना टेस्ट करवाने के क्रम में भाग गया अपराधी || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

–    लापरवाह पुलिसकर्मी पर होगी कार्रवाई, गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दिया सघन छापेमारी करने का निर्देश –    अपराधी चंदन रजक के आतंक से भयाक्रांत हैं प्रोफेसर कॉलोनी और मुमताज मुहल्ला के लोग–    कई बार जा चुका है जेल, हर बार बाहर निकलने के बाद उपद्रव करता है अपराधी चंदन –    सुबह वार्ड पार्षद पति से लेवी वसूलने पहुंचे थे अपराधी   नवगछिया के वार्ड नंबर 12 प्रोफेसर कॉलोनी मुमताज मुहल्ला ने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विनोद भगत के घर पर आ धमके अपराधी चंदन रजक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया तो दूसरी तरफ कोरोना जांच करवाने के क्रम में अपराधी चंदन रजक पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया. नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने घटना की […]

नवगछिया में मेगा कैंप लगाकर 27 जगहों पर लगाया जाएगा टीका ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया प्रखंड क्षेत्र में फिर से टीकाकरण लक्ष्य के तहत पूरा हो इसके लिए 1 जुलाई को मेगा कैंप लगाने की तैयारी की गई है यह जानकारी नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी उन्होंने कहा कि नवगछिया प्रखंड क्षेत्र में जिस तरह से पूर्व में टीकाकरण क्या गया था. ठीक उसी तरह से इस बार भेजेगा कैंप लगाकर पंचायत स्तर पर काम करना होगा। इस मोके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि अलग-अलग पंचायतों में जीविका विद्यालय के शिक्षक एवं आंगनवाडी सेविका के द्वारा शिविर में सहयोग कर. अधिक से अधिक लोगों के बीच टीका लगवाएंगे यहां पर इस बार ऐसी महिलाओं को भी टीका लगाया जाएगा जो बच्चे […]