Tag Archives: Naugachia mein

नवगछिया में कल 16 अक्टूबर को होगा RP Jewellers के नए रूप का उद्घाटन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

आभूषण प्रेमियों के लिए विशेष ऑफर नवगछिया । नवगछिया बाजार के महाराज जी चौक, पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज रोड में कल 16 अक्टूबर, 2025 को RP Jewellers दुकान के नए आधुनिक रूप से तैयार होने के बाद इसका भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। इस खास मौके पर दुकान के संचालक कन्हैया कुमार केडिया ने आम जनता और आभूषण प्रेमियों को आमंत्रित किया है। RP Jewellers अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता और भरोसेमंद आभूषण प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है। उद्घाटन के दिन ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज में फ्लैट 10 प्रतिशत और हीरों की खरीद पर फ्लैट 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। कन्हैया कुमार केडिया ने कहा कि यह […]

नवगछिया में शुरू होने जा रहा है Naugachia Premier League,रजिस्ट्रेशन शुरू ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। क्रिकेट प्रेमियों के लिए नवगछिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल की तर्ज पर अब नवगछिया में भी क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। स्थानीय स्तर पर आयोजित होने जा रहा है “Naugachia Premier League (NPL)”। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के छिपे हुए क्रिकेट प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है। इस लीग के संचालन के लिए एक टीम गठित की गई है, जिसमें राजेश कुमार झा को सचिव, शैलेश कुमार को अध्यक्ष, निखिल रंजन को संचालक तथा संतोष बब्बू को प्रभारी बनाया गया है। Naugachia Premier League में कुल छह टीमें शामिल की गई हैं, जिनके नाम और कप्तान इस प्रकार हैं – आयोजकों ने बताया कि यह लीग नवगछिया के […]

नवगछिया में एक किलोग्राम गांजा और 41 चिलम बरामद ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और पर्व-त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ एवं आग्नेयास्त्र के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। 2 अक्टूबर 2025 को नवगछिया थाना पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान रेलवे ओवरब्रिज रोड (एनएच-58) पर एक मोटरसाइकिल सवार विधि-विरुद्ध बालक को एक किलोग्राम गांजा और 41 पीस चिलम के साथ निरुद्ध किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल (रजि. सं. BR10AU-3312) भी जब्त की गई। इस मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या-322/25 दिनांक 02.10.25 दर्ज किया गया है। आरोपित पर धारा 8/20 (b)(ii)(A)/25/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी की सूची: पुलिस मामले की आगे […]

नवगछिया में आरएसएस का शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव धूमधाम से आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में ऐतिहासिक विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। माननीय जिला संघचालक विनोद केजरीवाल ने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी और 2025 में विजयादशमी के अवसर पर संघ ने शताब्दी वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से एक भव्य पथ संचलन निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। संचलन में लगभग 200 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सहभागिता की। पथ संचलन के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। पूरे नगर में देशभक्ति और अनुशासन का अद्भुत माहौल […]

नवगछिया में धूमधाम से आयोजित हुई डांडिया नाइट्स ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया में सांस्कृतिक उत्सव के रूप में डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय युवाओं और समाज के लोगों को पारंपरिक नृत्य और संस्कृति से जोड़ना था। इस कार्यक्रम में डांडिया और गरबा की प्रस्तुतियों के माध्यम से शाम को खास बनाकर सभी उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। आयोजन का नेतृत्व हर्ष गुप्ता, छोटू भगत, हर्ष भगत, गोल्डन भगत, रवि पोद्दार और अभिषेक राज गुप्ता ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के सुचारू संचालन और प्रतिभागियों के स्वागत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं और अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी की। डांडिया नाइट्स में पारंपरिक पोशाक और रंग-बिरंगी रोशनी के साथ डांडिया और गरबा का आनंद लिया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम […]

Noimg

नवगछिया में प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के मुमताज मोहोल्ला, गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड, टावर के समीप बुधवार रात करीब 10:45 बजे सिलाई सामाग्री विक्रेता मो. शाहरुख अंसारी (25 वर्ष) पिता मरहूम जब्बार अंसारी पर अपराधियों ने गोली चला दी। शाहरुख को घर से फोन कर बुलाया गया और कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने लगातार दो गोली मारी। घायल शाहरुख को आनन-फानन में परिवारजन अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। शाहरुख के पंजरा और कंधे में गोली लगी है, वहीं शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर […]

नवगछिया में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया आदर्श थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवगछिया थाना के थाना प्रभारी रवि शंकर ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी जनप्रतिनिधि, विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्ष और सदस्य, तथा बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में बजरंग दल की ओर से थाना प्रभारी से आग्रह किया गया कि नवरात्र जैसे पवित्र पर्व के दौरान पूजा पंडाल के आसपास की मीट व मछली की दुकानें बंद कराई जाएं। इस पर थाना प्रभारी ने सार्थक आश्वासन देते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तदोपरांत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी पूजा पंडालों में वे वॉलंटियर के रूप में सहयोग करेंगे और प्रशासनिक व्यवस्था […]

नवगछिया में हाई स्कूल के सामने प्रेरणा मेडिकल एजेंसी का शुभारंभ ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। नवरात्रि 2025 के प्रथम पूजा के अवसर पर नवगछिया के हाई स्कूल के सामने गौशाला रोड, गौरी शंकर फर्नीचर के बगल में प्रेरणा मेडिकल एजेंसी का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन डॉ. बी. दास, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नवगछिया ने फीता काटकर किया । इस अवसर पर टिंकू जायसवाल, मो. अताउल हक (मुखिया जी बैसी ), डॉ० आशीष कुमार, सौरव जयसवाल, सुमन कुमार, गोलू कुमार, दामोदर यादव, दिनेश झा, उमेश जयसवाल, उषा जयसवाल, राजेश कुमार, रवि कुमार, प्रेरणा सुमन और राकेभ रौशन सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। उद्घाटन के पश्चात सभी ने नई मेडिकल एजेंसी की सुविधाओं का अवलोकन किया। एजेंसी में नवीनतम दवा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अधिक जानकारी के […]

नवगछिया में पंचकर्म थेरेपी सेंटर का भव्य उद्घाटन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। नवगछिया के राजेन्द्र कॉलोनी में अंतर आयु आयुर्वेद एवं पंचकर्म थेरेपी सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सेंटर के संचालक पंकज कुमार भारती के पिता एवं समाजसेवी राजकिशोर आर्य, प्रोफेसर रामदेव यादव, समाजसेवी प्रवीण भगत, डॉ मुकेश कुमार, क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, घनश्याम प्रसाद, डॉ अनंत विक्रम शंकर साह एवं सब इंस्पेक्टर शंकर साह उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में सभी अतिथियों ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया और दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर योग गुरु विनोद विश्वास ने पंचकर्म और आयुर्वेदिक चिकित्सा के महत्व तथा लाभों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। वहीं, बाल भारती के प्रशासक डी. पी. सिंह ने कहा कि नवगछिया के लिए यह एक […]

Noimg

नवगछिया में गंगा व कोसी के जलस्तर में मामूली कमी, बाढ़ पीड़ितों की स्थिति अब भी गंभीर ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया अनुमंडल में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 12 घंटों के दौरान मामूली कमी दर्ज की गई है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। बीरनगर के बाढ़ पीड़ित डोमी ठाकुर, सुभाष मंडल, बूचो राय सहित अन्य लोगों ने बताया कि लगातार पानी में रहने और आवाजाही करने के कारण उनके पैरों में चर्म रोग हो गया है। वहीं घरों में पानी भरे रहने की वजह से उन्हें सत्तू और चूड़ा खाकर ही समय काटना पड़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय, नवगछिया से मिली जानकारी के अनुसार कोसी नदी के जलस्तर में मदरौनी में दो सेंटीमीटर की कमी आई है। इसके बावजूद नदी खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर ऊपर, अर्थात 31.77 […]