Tag Archives: Naugachia mein

नवगछिया में वृद्ध, दिव्यांग और बीमार मतदाताओं ने भी किया मतदान, पुलिस कर्मियों ने निभाई जिम्मेदारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत नवगछिया में मंगलवार को मतदान के दौरान मानवीयता और कर्तव्यनिष्ठा का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। विभिन्न मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बीमार मतदाताओं को मतदान कराने में पुलिस कर्मियों और सुरक्षा बलों ने अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, कई मतदान केंद्रों पर ऐसे मतदाता पहुंचे जो शारीरिक रूप से कमजोर या चलने-फिरने में असमर्थ थे। इन परिस्थितियों में सुरक्षा कर्मियों ने पहल करते हुए उन्हें गेट से मतदान कक्ष तक पहुंचाया और मतदान कराने में पूरी मदद की। कई जगहों पर पुलिसकर्मी स्वयं वृद्ध, लाचार और बीमार मतदाताओं को व्हीलचेयर या अपने सहारे से अंदर ले गए ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान के बाद इन मतदाताओं के चेहरों […]

नवगछिया में पोखर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र के पोखर रोड स्थित आदित्य विजन के सामने सोमवार की दोपहर एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव पोखर किनारे से बरामद किया गया। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि महिला की मृत्यु पोखर में डूबने से हुई होगी। अनुमान है कि मौत रविवार की रात हुई होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण जब पोखर की ओर गए, तो उन्होंने पानी में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना […]

नवगछिया में महागठबंधन की जनसभा आज 7 नवंबर को , नवगछिया कचहरी मैदान में उमड़ेगी भीड़ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में आज, 7 नवंबर (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे अनुमंडल कार्यालय के सामने स्थित नवगछिया कचहरी मैदान में गोपालपुर से वीआईपी के प्रत्याशी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव के समर्थन में महागठबंधन की जनसभा आयोजित की जा रही हैं ।इस जनसभा में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, आई.पी. गुप्ता शामिल होने या रहे हैं । कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी जोरों पर है। मंच सजावट से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। क्षेत्र के लोगों में महागठबंधन के इस शक्ति प्रदर्शन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। जनसभा में नेताओं के भाषणों के माध्यम से बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की झलक देखने को मिल सकती […]

नवगछिया में शारीरिक रूप से लाचार वृद्ध मतदाता ने किया मतदान, प्रशासन और निर्वाचन कर्मियों की सराहना ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर नवगछिया प्रशासन द्वारा शारीरिक रूप से लाचार वृद्धजन में शामिल वार्ड 23 की वोटर कमलावती देवी का मतदान रविवार को पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों के साथ पुलिस बलों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। इस कार्य में लगे सभी मतदान कर्मियों और पदाधिकारीगण का वृद्धजन वोटर के परिवारजन द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कमलावती देवी के परिजनों ने कहा कि निर्वाचन आयोग और नवगछिया प्रशासन की ओर से शारीरिक रूप से लाचार वृद्धजन को मतदान में शामिल करने के लिए किए गए विशेष प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं। उनके अनुसार, कमलावती देवी जैसी वृद्धजन को मतदान का अधिकार दिलाने के इस प्रयास से न केवल उनकी भागीदारी सुनिश्चित हुई, बल्कि यह […]

नवगछिया में महज कुछ ही घंटे में अपहृता नाबालिग बच्चियों की बरामदगी, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र में एक गंभीर अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटे में दो नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया है। दिनांक 30 अक्टूबर, 2025 को नवगछिया थाना को सूचना मिली कि मुमताल मुहल्ला की दो नाबालिग बच्चियां बीते संध्या 07:00 बजे घर से निकली थीं, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इस घटना के आधार पर नवगछिया थाना में कांड संख्या 365/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। उक्त टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटे में दोनों अपहृता बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया। साथ […]

नवगछिया में दर्दनाक हादसा: ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

इस्माइलपुर भिट्ठा मे स्नान करने के दौरान एक साथ डूबे चार किशोर मृतकों के घर मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर नवटोलिया भिट्ठा गंगा नदी में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहाँ स्नान करने के दौरान चार किशोर एक साथ नदी में डूब गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, चारों किशोर गंगा स्नान करने के लिए नदी में गए थे। इस दौरान घाट के समीप ही जेसीबी से बनाए गए गड्ढे मे तेज बहाव में फंसकर वे गहराई में चले गए और डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद […]

नवगछिया में भैया दूज का धूमधाम से मनाया गया त्योहार, भाई-बहनों ने बांधा प्रेम और स्नेह का बंधन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को भैया दूज का त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। पूरे इलाके में भाई-बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक धरोहर के अनुसार एक-दूसरे को तिलक कर आशीर्वाद दिया और मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाईयों के सिर पर तिलक करके उन्हें लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाईयों ने भी अपनी बहनों को उपहार, मिठाई और आशीर्वाद देकर इस परंपरा को जीवित रखा। घर-घर में पूजा की गई और रंग-बिरंगे थाल सजाए गए। कुछ स्थानों पर सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। DESK2025

नवगछिया में 115 कार्टन, 1270 लीटर कोडीन कफ सिरप बरामद|| GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग, नवगछिया की टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीबदास ठाकुरबाड़ी कॉलोनी में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में 115 कार्टन में रखे गए कुल 1270 लीटर कोडीन कफ सिरप जब्त किए गए हैं। इस संबंध में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग नवगछिया के निरीक्षक प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि यह सिरप एक किराए के मकान में छिपाकर रखा गया था। विभाग को जब इस संबंध में गुप्त सूचना मिली तो तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कमरे से यह भारी […]

नवगछिया में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में नवगछिया स्थित हाई स्कूल परिसर में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टेस्ट के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच मो. नाजिम, ज्ञान वाटिका विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार झा, दिलीप शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने जानकारी दी कि टेस्ट में सफल खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं। टेस्ट में उत्तीर्ण […]