July 9, 2025
नवगछिया में राम-सीता विवाह और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला ने बांधा समां ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025रामलीला महोत्सव के चौथे दिन शिव धनुष भंग, विवाह और संवाद प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर रामं दशरथं विद्धि, मां विद्धि जनकात्मजाम्।अयोध्यां अत्र गच्छ त्वं, ज्ञातिं मे तपसोन्वितम्॥ नवगछिया। नवगछिया के बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित जय मां भवानी श्रीरामलीला महोत्सव के चौथे दिन की लीला ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंच पर मंगलवार की रात राम-सीता विवाह, शिव धनुष भंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखने सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। राम द्वारा शिवधनुष तोड़ने की घटना के बाद जनकपुरी पहुंचकर परशुराम जब जनक से पूछते हैं कि धनुष किसने तोड़ा, तो भगवान राम शांत स्वर में उत्तर देते हैं। लक्ष्मण इस दौरान व्यंग्यात्मक संवादों से परशुराम को चिढ़ाते हैं, […]