Tag Archives: Naugachia mein

Noimg

नवगछिया में वोटर अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज – अरुण यादव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेताओं के 22 अगस्त को नवगछिया आगमन को लेकर जोरदार तैयारी की गई है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व साबित होगी। उन्होंने बताया कि महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। जगह-जगह तोरण द्वार और होर्डिंग-बैनर लगाए गए हैं। लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है, जिसके कारण पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा के इशारे पर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के वोट अधिकार पर चोट किया […]

Noimg

नवगछिया में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा 22 अगस्त को, उत्साह में कार्यकर्ता ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेताओं के नवगछिया आगमन को लेकर राजद प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहपुर के बहुजन केंद्र में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त 2025 को होने वाली “वोटर अधिकार यात्रा” को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। राजद और महागठबंधन के कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। यह यात्रा अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होगी। उन्होंने दावा किया कि केवल बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से ही 10 […]

Noimg

नवगछिया में वोट अधिकार यात्रा को लेकर उमड़ा उत्साह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। वोट अधिकार यात्रा कार्यक्रम के तहत रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव सहौरा पहुँचे। इस दौरान उन्होंने एनएच 31 सहौरा मदरौनी चौक स्थित वीर शहीद अखिलेश यादव की प्रतिमा पर नमन किया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 23 अगस्त 2025 को चौराहों पर भारी संख्या में जुटने की अपील की। ग्रामीणों में वोट अधिकार यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर राजद नेता शैलेश यादव, संजय मंडल, अशोक यादव, अलखनिरंजन पासवान, मिथलेश यादव, विकास कुमार, पवन यादव, मुखिया प्रतिनिधि दिवाकर सिंह, विनोद सिंह, राजदेव गुप्ता, राहुल ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे। DESK2025

नवगछिया में वोटर अधिकार यात्रा को सफल बनाने को लेकर भाकपा माले की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। “चुनाव चोर – गद्दी छोड़, बदलो सरकार – बदलो बिहार” के नारे के साथ इंडिया (महागठबंधन) के आह्वान पर आयोजित वोटर अधिकार यात्रा, जिसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय नेता शामिल होंगे, भागलपुर और नवगछिया में सफल बनाने को लेकर नवगछिया प्रखंड के प्रमुख माले कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इस यात्रा में शामिल कराने पर जोर दिया गया। इस मौके पर भाकपा माले के नवगछिया प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा महज यात्रा नहीं है, बल्कि यह बिहार में भाजपा-जदयू सरकार द्वारा चुनाव आयोग को आगे कर वोटों की चोरी करने […]

Noimg

नवगछिया में पकड़ाया 3 करोड़ का स्मैक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

02 किलो ब्राउन सुगर/स्मैक के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार कुल- 2098.41 ग्राम ब्राउन सुगर (कीमत करीब 03-3.5 करोड़) रुपये नवगछिया पुलिस द्वारा नशा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। मंगलवार नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बिहपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवध असाम एक्सप्रेस ट्रेन से दो संदिग्ध महिला उतरी है, जो महिंद्रा एक्सयूवी 300 चार पहिया वाहन से नवगछिया की ओर जा रही है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए बिहपुर थाना टीम द्वारा बिहपुर पावर सब स्टेशन के सामने वाहन जाँच प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में बिहपुर की ओर आती हुई गाड़ी एक्सयूवी रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 10 एसी 9025 को रूकने का इशारा […]

Noimg

नवगछिया में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का सफल समापन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का समापन समारोह सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका ने की। शिविर का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में, प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी खटोड़, समाजसेवी पवन कुमार सर्राफ, अजय कुमार रूंगटा, अभय प्रकाश मुनका और नरेश कुमार केडिया की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मंच संचालन प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानिया ने किया। एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह ने शिविर की उत्कृष्ट व्यवस्था और युवाओं की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए इसे “मानवता की सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण” बताया। उन्होंने कहा कि सेवा का यह भाव ही समाज को जोड़ने का कार्य करता […]

Noimg

नवगछिया में सेवानिवृत्त सेना जवान को मिली जानमाल की धमकी, लगाई सुरक्षा की गुहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के न्यू पावर ग्रिड लक्ष्मीपुर रोड निवासी सेवानिवृत्त सेना के जवान गौरव कुमार ने सोमवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार से मिलकर अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने अपराधियों द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की और आरोप लगाया कि उनके चचेरे भाई प्रमोद साह और उसके परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें अंजू देवी, सिंटू कुमार और चुलबुल साही शामिल हैं, ने उनसे विवाद के बाद जानलेवा धमकी दी। गौरव कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि 11 अगस्त 2025 की रात करीब 9 बजे उपरोक्त अभियुक्तों ने उनके घर पर चढ़कर मारपीट की और फिर फोन करके दस से पंद्रह हथियारबंद अपराधियों को बुला लिया। ये अपराधी आधा दर्जन बाइक […]

Noimg

नवगछिया में इंडिया गठबंधन का संवाददाता सम्मेलन आयोजित, वोटर अधिकार यात्रा की रूपरेखा तय ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया – इंडिया गठबंधन के बैनर तले नवगछिया में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आगामी वोटर अधिकार यात्रा को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। यह यात्रा 17 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक पूरे बिहार में “वोट चोर गद्दी छोड़” और “बदलो सरकार, बदलो बिहार” जैसे नारों के साथ निकाली जाएगी। इस यात्रा में विपक्षी दलों के कई शीर्ष नेता भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख हैं – लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य, सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड डी. राजा, सीपीएम के महासचिव एम. ए. बेबी, और वीआईपी के नेता मुकेश सहनी। यात्रा का नवगछिया आगमन 22 अगस्त कोयह यात्रा 22 अगस्त को भागलपुर जिले […]

Noimg

नवगछिया में अभाविप ने निकाली लंबी तिरंगा यात्रा, वीर शहीद को दी श्रद्धांजलि ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया नगर इकाई के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 5.3 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर वीर शहीदों को नमन किया। अभाविप के दक्षिण बिहार प्रांत सह मंत्री कुणाल पांडे ने बताया कि यह यात्रा साहू परबत्ता मैदान से शुरू होकर साहू परबत्ता बाज़ार और आसपास की गलियों से गुजरते हुए गरैया चौक तक पहुंची। इसके बाद यात्रा पुनः हाई स्कूल मैदान में आकर संपन्न हुई। अभाविप भागलपुर विभाग संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सभी कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने देश के वीर शहीद सैनिकों के बलिदान को याद […]

Noimg

नवगछिया में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नवगछिया स्टेशन गोलंबर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार मार्ग से होती हुई अमर शहीद मुंशी पुस्तकालय तक पहुँची। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और राष्ट्रध्वज के साथ माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व सांसद अनिल यादव, विधायक ललन पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण भगत, महामंत्री मुकेश राणा, आलोक सिंह, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, अभिनंदन यादव, श्री किशोर झा, राजेश पासवान, वैदिक ललित शास्त्री, नंदलाल तिवारी, उपेंद्र यादव, अनीश यादव, युवा मोर्चा कटिहार प्रभारी नन्हे सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, विक्रम […]