Tag Archives: naugachia news

Naugachia: ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बिहपुर में एनएच-31 पर पेट्रोल पंप के समीप हुआ हादसा, तीनों ममेरे-फुफेरे भाई; घायलों को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे एनएच-31 पर पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान सचिन कुमार, पिता नालेश यादव, निवासी रघुनाथपुर, थाना साहेबपुर कमाल, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सचिन इंटर पास था और दो भाइयों एवं दो बहनों में सबसे बड़ा था। बताया गया कि सचिन […]

Naugachia: मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 8-9 लोगों पर गंभीर रूप से मारपीट का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नदी थाना क्षेत्र के ढोढ़िया गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार, पिता मांगन मंडल, निवासी ढोढ़िया, थाना नदी, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पड़ोसी अंकित कुमार समेत 8-9 लोगों ने आपसी विवाद को लेकर उसके और उसके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट में दोनों को गंभीर रूप से चोटें आई थीं। मामले को लेकर नदी थाना कांड संख्या 42/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने नामजद आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार […]

Naugachia: योगा खेल कार्यशाला में बच्चों को दिए स्वस्थ जीवन और खेल के अवसरों के संदेश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। भागलपुर जिला योगा खेल संघ की ओर से नवगछिया अनुमंडल के बभनगामा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के सामुदायिक भवन में एक दिवसीय योगा खेल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों को योगा खेल, इसके महत्व और इससे होने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों एवं उपस्थित लोगों ने योग को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बच्चों को योगा खेल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि खेल के रूप में भी इसमें विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि योगा खेल […]

Naugachia: स्कूल में चोरी का खुलासा, नवगछिया थाना क्षेत्र से चोरी का सामान बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खरीक पुलिस ने खंगाला मामला, सिलेंडर-पंखा समेत बर्तन और दरी बरामद; आरोपी रिमांड पर नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के शिवगंज टोला स्थित खरीक बाजार प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए सामान को नवगछिया थाना क्षेत्र से बरामद किया है। बरामद सामान में गैस सिलेंडर, पंखा, कड़ाही, दरी और गैस चूल्हा शामिल है। जानकारी के अनुसार, विद्यालय की प्रधान शिक्षिका बीबी शकिला ने 8 अगस्त 2026 को खरीक थाने में आवेदन देकर बताया था कि 7 अगस्त की रात अज्ञात चोर विद्यालय से चावल, बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। आवेदन के आधार पर खरीक थाना कांड संख्या 249/26 दर्ज कर धारा 334(1)/305 बीएनएस के तहत जांच शुरू […]

Naugachia: बाढ़ सुरक्षा को लेकर मंत्री इं. शैलेंद्र ने नरकटिया-रामनगर-नन्हकार तटबंध का किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

फ्लड फाइटिंग कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश बिहपुर। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इं. शैलेंद्र ने रविवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने वाले नरकटिया-रामनगर-नन्हकार गंगा जमींदारी तटबंध का निरीक्षण किया। पटना रवाना होने से पूर्व मंत्री ने तटबंध पर चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्य का स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने फ्लड कंट्रोल विभाग के एसडीओ राजेश कुमार मेहरा, जेई कविरंजन कुमार, मंतोष कुमार एवं कार्य संवेदक सह सोनवर्षा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजीव उर्फ नूनू चौधरी से चल रहे कार्यों की विस्तृत […]

Naugachia: 2024 के लूटकांड में फरार चल रहा एक और आरोपित गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति से लूटपाट के मामले में इस्माइलपुर पुलिस की कार्रवाई नवगछिया। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2024 में हुए लूटकांड के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी दिलीप यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2024 को इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधकर्मियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके […]

Naugachia: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसपी वैभव शर्मा ने किया निरीक्षण, राहत एवं सामुदायिक रसोई का लिया जायजा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को समय पर सहायता पहुंचाने के दिए निर्देश नवगछिया। बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत एवं आवश्यक सहायता पहुंचाने तथा सामुदायिक रसोई की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने परबत्ता थाना क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं सहायता की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। […]

Naugachia: नवगछिया में आरबीएल बैंक में 1.31 लाख रुपये के गबन मामले में आरोपित अररिया से गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने आरबीएल बैंक की शाखा में 1.31 लाख रुपये से अधिक के गबन के मामले में एक आरोपित को अररिया जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के सुवलधा मझुआ निवासी मु. हारिश के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की नवगछिया शाखा में 1,31,143 रुपये के गबन का मामला सामने आया था। इस संबंध में शाखा के एरिया मैनेजर ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि मु. हारिश एवं मिथुन […]

Naugachia: विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

गुप्त सूचना पर गोपालपुर पुलिस ने की छापेमारी, घर से विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई गांव में सोमवार शाम गोपालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गोपालपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रवि शंकर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक घर में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान मुन्ना कुमार के घर से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। शराब […]

Naugachia: इस्माइलपुर बिंद टोली में 15 घर बाढ़ के पानी से घिरे, रास्ता डूबने से बढ़ी परेशानी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नाव नहीं मिलने से ग्रामीण बेहाल, बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने में हो रही भारी दिक्कत नवगछिया। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत इस्माइलपुर बिंद टोली में बाढ़ का पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। स्पर संख्या 8 और 9 के बीच गंगा से सटे करीब 15 घर चारों ओर से पानी से घिर गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ का पानी घरों के आसपास इस तरह फैल गया है कि उनका इलाका अब किसी टापू से कम नहीं रह गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, घरों से बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी उन्हें पानी […]