Tag Archives: naugachia news

Naugachia: सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय विशाल कुमार की मौत, आठ साल पहले पिता को खो चुकी मां का बुझा इकलौता सहारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

फूड प्लाजा के पास पल्सर और बुलेट की टक्कर में गई जान, छोटे भाई की पढ़ाई और परिवार के भरण-पोषण पर गहराया संकट नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के फूड प्लाजा के पास पल्सर और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में तेतरी निवासी 22 वर्षीय विशाल कुमार की मौत हो गई। विशाल एक होटल में डिलीवरी बॉय का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया। हालांकि, पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तेतरी गांव में शोक का माहौल है। विशाल कुमार स्वर्गीय संजीव पोद्दार का पुत्र था। […]

Naugachia: जदयू के नवगछिया जिला महासचिव बने प्रमोद चौबे- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, प्रमोद चौबे ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने प्रमोद चौबे को नवगछिया जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके इस पद पर नियुक्त होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रमोद चौबे ने कहा कि वे पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा, त्याग और समर्पण के साथ काम करेंगे। संगठन को मजबूत बनाना और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन के हित में हरसंभव प्रयास करेंगे। प्रमोद चौबे को जिला महासचिव […]

Naugachia: पशु चोरी के संदेह में छोड़े गए पिकअप और बाइक के मालिकों समेत अज्ञात पर प्राथमिकी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

डुमरिया चौक पर संदिग्धों को खदेड़ने के बाद वाहन छोड़कर हुए थे फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया चौक के पास पशु चोरी की आशंका में ग्रामीणों द्वारा संदिग्धों को खदेड़ने और उनके वाहन छोड़कर फरार होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दोनों वाहनों के मालिकों समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात डुमरिया चौक के पास ग्रामीणों को कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगी थीं। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को पीछे आते देख संदिग्ध एक पिकअप वैन और बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। घटना के विरोध में […]

Naugachia: तिनटंगा-कहलगांव जलमार्ग पर आपदा के दोनों जहाजों का परिचालन बंद, फेरी सेवा जारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

कागजात की वैधता समाप्त होने के कारण रोका गया संचालन, जीएस फेरी सेवा के दो जहाज कर रहे परिचालन नवगछिया। तिनटंगा करारी से कहलगांव के बीच गंगा जलमार्ग पर आपदा प्रबंधन के तहत संचालित दोनों जहाजों का परिचालन बंद कर दिया गया है। हालांकि, इस मार्ग पर जीएस फेरी सेवा के जहाजों का संचालन पूर्व की तरह जारी है। इससे गंगा पार करने वाले यात्रियों को फेरी सेवा के माध्यम से आवागमन की सुविधा मिल रही है। जीएस फेरी सेवा के कर्मी दिलीप कुमार झा ने बताया कि पहले इस मार्ग पर फेरी सेवा का एक जहाज संचालित होता था, लेकिन अब यात्रियों की सुविधा के लिए दो जहाज चलाए जा रहे हैं। दोनों जहाज नियमित रूप से परिचालन कर […]

Naugachia: तेतरी जीरोमाइल के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर, घायल की हालत गंभीर नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास टोटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान तेतरी निवासी संजीव पोद्दार के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार मोटरसाइकिल लेकर जीरोमाइल गया था। वहां से घर लौटने के दौरान उसकी बाइक की टक्कर एक टोटो से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी […]

Naugachia: राघोपुर में गंगा कटाव से बेघर हो रहे परिवारों की चिंता, राहत और पुनर्वास को लेकर बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने अधिकारियों के साथ की चर्चा, कटाव रोकने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने पर हुआ विचार-विमर्श नवगछिया। खरीक प्रखंड के राघोपुर में गंगा नदी के कटाव से घरों और संपत्तियों को हो रहे नुकसान को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने अनुमंडल पदाधिकारी के. परीक्षित, भूमि सुधार उपसमाहर्ता शैलेंद्र कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों के साथ कटाव की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, राहत कार्य और कटाव की समस्या के समाधान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि […]

Naugachia: दुर्गा पूजा में बिजली की समस्या होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया विद्युत विभाग ने जारी किए संपर्क नंबर, बिजली कटने और कम वोल्टेज की शिकायत के लिए 1912 पर करें फोन नवगछिया। दुर्गा पूजा के दौरान बिजली आपूर्ति से संबंधित किसी भी तरह की समस्या होने पर उपभोक्ता विद्युत विभाग के कस्टमर केयर सेंटर और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए संपर्क नंबर जारी किए गए हैं, ताकि बिजली कटने, कम वोल्टेज और अन्य तकनीकी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई जा सके। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, नवगछिया के कस्टमर केयर सेंटर का मोबाइल नंबर 7541814813 जारी किया गया है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति बाधित होने, कम वोल्टेज या अन्य समस्याओं की शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल […]

Naugachia: महाष्टमी पर रेलवे दुर्गा पूजा समिति के मेला सह मंच का उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

समाजसेवियों और शिक्षाविदों ने किया शुभारंभ, मां दुर्गा को महाभोग अर्पित कर बांटा गया प्रसाद; डांडिया में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा नवगछिया। महाष्टमी के अवसर पर रेलवे दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित मेला सह मंच का उद्घाटन समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर धार्मिक श्रद्धा के साथ सांस्कृतिक उत्साह भी देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। समारोह में प्रो. रामदेव प्रसाद यादव, रामकुमार साहू, पवन सर्राफ, अजय रुंगटा, चंदेश्वरी सिंह, मुक्तिनाथ सिंह, आचार्य शिवशंकर पंडित, प्रमोद यादव, शंकर साह और प्रवीण केजरीवाल मुख्य अतिथि के रूप में […]