March 3, 2026
नवगछिया : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई फगुआ होली || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। स्थानीय बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ फगुआ होली का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति से ओतप्रोत होली गीतों के साथ हुआ, जिसे राजीव जी ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मनीष जी ने “आज बिरज में होली रे रसिया” तथा मिथिलेश जी ने “गोरिया करके श्रृंगार” गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और उत्सवी बना दिया। होली गीतों की धुन पर उपस्थित स्वयंसेवक आनंद और उत्साह में सराबोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला संघचालक विनोद केजरीवाल, जिला कार्यवाह वीरेंद्र जी, जिला प्रचारक […]