March 15, 2021
नवगछिया जिप सदस्य में पार्टी स्तर से पंचायत चुनाव में घोषित होंगे उम्मीदवार, पार्टी करेगी समर्थन || GS NEWS
नवगछियाDESK 04 Bनवगछिया : भाजपा कार्यालय में रविवार को जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष विनोद मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इसके तहत 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. जिला अध्यक्ष विनोद मंडल ने कहा कि सभी बूथों पर कार्यक्रम 4, 5 एवं 6 अप्रैल तक चलेगा. 14 अप्रैल को पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जयंती प्रत्येक पंचायत स्तर पर मनाएगी इसका निर्णय लिया गया. जिला परिषद चुनाव हेतु क्षेत्रीय बैठक रखी गई है जो 18 से 20 मार्च के बीच होनी है. 22 से 25 मार्च के बीच प्रत्येक पंचायत की बैठक आयोजित की […]