Tag Archives: naugachia

नवगछिया के गौशाला रोड में 18 सितंबर को होगा श्री कृष्णा डेयरी का “Grand Opening” – GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गौशाला रोड, पोखर के ठीक सामने, लाल बिहारी कॉलोनी के गेट पर 18 सितंबर गुरुवार को “श्री कृष्णा डेयरी” का शुभारंभ होने जा रहा है। डेयरी के संचालक प्रो. सिन्टू कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर पनीर, खुआ, छेना, पेड़ा, दही, गुलाब जामुन, स्पंज, रसमलाई, लड्डू, बालूशाही, लौंगलता, चंद्रकला और समोसा जैसी विविध मिठाइयाँ व डेयरी उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि श्री कृष्णा डेयरी का उद्देश्य शुद्धता और स्वाद का ध्यान रखते हुए ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करना है। शादी-विवाह एवं अन्य उत्सवों के लिए ऑर्डर भी स्वीकार किए जाएंगे। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन पर जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव आज ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया: जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव नवगछिया वासियों के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर 15 सितंबर को शाम 5 बजे नवगछिया रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। भागलपुर लोकसभा के सांसद अजय कुमार मंडल स्वयं उपस्थित रहकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड एवं एनडीए गठबंधन के सभी सम्मानित नेताओं और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे । जदयू जिलाध्यक्ष नवगछिया, बीरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने सभी से आग्रह किया है कि वे समय पर पहुँचकर इस गौरवमयी पल के साक्षी बनें और कार्यक्रम को भव्य बनाएं। DESK2025

Noimg

नवगछिया जीरो माइल पर केला बेचने वाले युवक की दबंग दुकानदार ने की बेरहमी से पिटाई, मायागंज रेफर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। जीरो माइल क्षेत्र में शनिवार की शाम एक बड़ा मामला सामने आया। यहां एक केला बेचने वाले व्यक्ति को दबंग दुकानदार ने दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान विपिन कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय पन्ना लाल सिंह, निवासी महदतपुर, थाना नवगछिया के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि वह जीरो माइल चौक कर केला बेचने का काम करता है। घटना के समय वह एक दुकान के सामने से गुजर रहा था, तभी गलती से पांव लग गया। इसी बात पर दुकानदार मनीष कुमार ने गाली-गलौज करना शुरू […]

Noimg

बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस – GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया। पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती परिसर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में भूतपूर्व प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में विद्यालय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अभय प्रकाश मुनका, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका, सदस्य नरेश केडिया, पारस खेमका, ओमप्रकाश, विनोद चिरानिया और पंकज टिंबरेवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। सचिव अभय प्रकाश मुनका ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक वे होते हैं जो हमें ईश्वर तक का ज्ञान कराते हैं। हमें सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। वहीं, नरेश […]

Noimg

नवगछिया ताइक्वांडो अकादमी ने केक काटकर मनाया विश्व ताइक्वांडो दिवस ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया ताइक्वांडो अकादमी की ओर से बुधवार को केक काटकर विश्व ताइक्वांडो दिवस मनाया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने एकत्रित होकर ताइक्वांडो खेल के महत्व और इसके इतिहास को याद किया। जिला महासचिव सह कोच घनश्याम प्रसाद ने जानकारी दी कि 4 सितंबर 1994 को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने ताइक्वांडो को आधिकारिक रूप से ओलंपिक खेलों में शामिल करने की घोषणा की थी। तभी से प्रत्येक वर्ष 4 सितंबर को विश्व ताइक्वांडो दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर ताइक्वांडो कोच मुकेश कुमार, अमित कुमार, मो. नाजिम, धर्मचंद्र भगत, विकास चौरसिया, संजय सिंह, अन्नू प्रिया सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने कहा कि ताइक्वांडो न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए बल्कि आत्मरक्षा और अनुशासन […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर भव्य आयोजन || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल जगत में उनके अतुलनीय योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रशासक डी. पी. सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और संघर्षशीलता भी सिखाते हैं। मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि परिश्रम और समर्पण से किसी भी क्षेत्र में असंभव को संभव किया जा सकता है। खेल शिक्षक एवं एनसीसी ऑफिसर विकास पांडेय ने कहा कि बच्चों […]

79वें स्वतंत्रता दिवस पर सनवेली पब्लिक स्कूल, नवगछिया में भव्य आयोजन: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों के थिरके नन्हें पांव – GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवगछिया के सनवेली पब्लिक स्कूल, जीरो माइल , नवगछिया में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर देशभक्ति के रंग में रंगी कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा माहौल जोश और उत्साह से भर उठा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निर्देशिका भारती कुमारी द्वारा झंडोत्तोलन से की गई। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की आज़ादी के संघर्ष की महत्ता को विद्यार्थियों के बीच साझा किया। कार्यक्रम में  विद्यालय के प्राचार्य अनिमेष कुमार, उप-प्राचार्य कुंदन कुमार और सभी शिक्षकगण उपस्थित थे। झंडोत्तोलन के बाद, विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नृत्य और नाटकों […]

Noimg

नवगछिया के स्टेशन चौक पर मौर्या फूड पैराडाइस रेस्टोरेंट का हुआ Grand Opening – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया स्टेशन चौक के समीप बुधवार की शाम मौर्य फूड पैराडाइस – ए फैमिली रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन नगर परिषद नवगछिया की सभापति प्रतिनिधि एवं भावी विधायक प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवगछियावासियों को अब स्वादिष्ट और विविध व्यंजनों का आनंद अपने ही शहर में मिलेगा। कार्यक्रम में प्रोफेसर अशोक झा, श्री राम अवतार, प्रोफेसर बिंदेश्वरी सिंह, विनोद केजरीवाल, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, समाजसेवी गौतम यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर, संजय यादव, मुरारी लाल पंसारी, रेस्टोरेंट के संचालक अमित कुमार, दिनेश कुमार सिंह, संजुला देवी, रिंकी कुमारी, मुन्ना कुमार और पवन कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रेस्टोरेंट के संचालक अमित कुमार ने बताया कि यहां पर वेज और नॉन-वेज […]

Noimg

नवगछिया के चापर का लाल “अंकित उर्फ़ धीरज यादव” जम्मू-कश्मीर में शहीद – GS NEWS

बिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान रंगरा प्रखंड के चापर गांव के वीर सपूत अंकित यादव उर्फ धीरज यादव ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। उनकी शहादत की खबर बुधवार को जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम हो उठी और माहौल गमगीन हो गया। अंकित यादव, पिता लक्ष्मी यादव और माता सविता देवी के इकलौते पुत्र थे। बचपन से ही उनका सपना था कि वे देश की सेवा करें। सेना में भर्ती होकर उन्होंने अपने सपने को पूरा किया और अब अपने बलिदान से वे अमर हो गए। ग्रामीणों और परिचितों का कहना है कि वे न केवल एक बहादुर सिपाही थे, बल्कि बेहद सरल और […]

Noimg

MUKESH SAHNI PROGRAM : गोपालपुर बन चुका हैं ‘हास्य का विधानसभा’ अब चाहिए ऐसा जो हर सुख-दुख में साथ रहे – प्रेम सागर डब्लू यादव || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरराजनीतिBarun Kumar Babul0

नवगछिया। विकाशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के नवगछिया आगमन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने अपने संबोधन में गोपालपुर विधानसभा की मौजूदा स्थिति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आज गोपालपुर “हास्य का विधानसभा” बनकर रह गया है। जहां भी इसका नाम लिया जाता है, लोग हंसने लगते हैं, जबकि यह हंसी की बात नहीं बल्कि चिंता का विषय है। डब्लू यादव ने कहा कि गोपालपुर को ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो जनता की बात सुने, उनके साथ उठ-बैठ सके और सुख-दुख में हमेशा साथ रहे। उन्होंने बताया कि इस समय विधानसभा क्षेत्र के लगभग 60 प्रतिशत लोग बाढ़ की त्रासदी से घिरे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों का ध्यान उन […]