Tag Archives: naugachia

Noimg

जमीनी विवाद में मारपीट में वृद्ध की मौत मामले में नौ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, एक गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधघटनाजमीन विवादनवगछियाAMBA0

नवगछिया। ख़रीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गाँव में रविवार की शाम जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट में एक पक्ष के रूपेश उर्फ्र त्रिवेणी यादव 60 वर्ष की मौत हो गई थी। मामले को लेकर मृतक की पत्नी कल्पना देवी ने पड़ोस के गौरव यादव, सौरव यादव, शंकर यादव, नित्यानंद यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि मैं अपने पति के साथ खेत में मकई का बीज बो रही थी इसी बीच उपरोक्त सभी आरोपी लाठी-डंडे एवं आग्नेयास्त्र से लैस होकर आते ही मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसके कारण हम दोनों वहाँ से भाग कर अपना घर आए। इसके बाद सभी आरोपी मेरे घर पर आकर मेरे पति को […]

Noimg

स्वच्छ विद्यालय स्वच्छ अस्पताल विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित || GS NEWS

अनुमंडल अस्पतालगोपालपुरजीएस प्रतियोगितानवगछियाAMBA0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के मधुसूदन सर्वोदय उच्च विद्यालय में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर की ओर से स्वच्छ विद्यालय स्वच्छ अस्पताल विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया। चित्रकला में प्रथम स्थान अंशु कुमारी, द्वितीय स्थान दीपा राज एवं तृतीय स्थान मो सोहेल हुए। वहीं निबंध में प्रथम स्थान मुनचुन कुमारी, द्वितीय स्थान मेघा कुमारी एवं तृतीय स्थान सृष्टि कुमारी। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नाहिदा परवीन, द्वितीय स्थान अनु कुमारी एवं तृतीय स्थान ज्योति कुमारी हुई। प्रतियोगिता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से तीनों स्थान प्राप्त करने वाली को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीसीएम शमशाद आलम, मधुसूदन सर्वोदय उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार शशि, शिक्षिका रानी कुमारी, राजश्री कुमारी ने […]

Noimg

बहला फुसलाकर कर अपहरण की गयी युवती बरामद || GS NEWS

अपराधउपलब्धिनवगछियाAMBA0

नवगछिया। विगत 27 जुलाई को वादी के द्वारा लिखित आवेंदन दिया गया कि इनकी नाबालिक पुत्री विगत 25 जुलाई की शाम करीब 5 बजे कोचिंग पढ़ने की बात बोलकर निकली थी जो अबतक घर वापस नही लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखड़िया निवासी सोनू कुमार पिता केशव यादव ने इनकी पुत्री को बहला फुसलाकर शादी करने की नीयत से भगा ले गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 203/24 सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में सोमवार को कांड के अपहृता को बरामद कर मेडिकल जांच एवं न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान के पश्चात विधि सम्वत कार्यवाई की जा रही है। AMBA

Noimg

मधुरापुर जहाज घाट पर प्रशासन ने की कड़ी निगरानी, भीड़ को नियंत्रित करने में सफल || GS NEWS

आपदाउपलब्धिगंगानवगछियाAMBA0

नारायणपुर : सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर मधुरापुर गंगा जहाज घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक पदाधिकारी और दंडाधिकारी पूरी टीम के साथ घाट पर मौजूद थे, जहां बैरिकेडिंग और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। रात के समय कुछ नवयुवक बैरिकेडिंग पार कर स्नान करने लगे, जिसे देख अन्य लोग भी बैरिकेडिंग के पार जाने लगे। प्रशासनिक अधिकारियों के मना करने के बावजूद भीड़ नियंत्रित नहीं होने पर उन्हें पानी में घुसकर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। बैरिकेडिंग पार करने वालों को लगातार गश्ती कर रहे कर्मियों द्वारा सावधान किया जा रहा था। कुछ नवयुवकों ने बैरिकेडिंग का एक हिस्सा उखाड़ दिया, जिससे भीड़ को नियंत्रित […]

Noimg

महादेवपुर गंगा घाट पर डूबे किशोर का शव दूसरे दिन भी नही हुआ बरामद, तलाश जारी || GS NEWS

गंगानवगछियाबोल बमलापताAMBA0

नवगछिया। ख़रीक प्रखंड के महादेवपुर गंगा घाट पर विगत रविवार की दोपहर स्नान करने के दौरान गंगा में डूबे ख़रीक के अठनिया गांव निवासी पीतांबर राय के इकलौते पुत्र आनंद कुमार उम्र 14 वर्ष का शव घटना के दूसरे दिन भी बरामद नही हो सका। एसडीआरएफ की टीम आपदा मित्र व गोताखोरों की मदद से शव तलाशने में जुटे हैं। इधर घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। परीजन दहाड़ मारकर रोते हैं। परीजन ने बताया कि आनंद चार दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। पांव फिसल जाने से वह गहरे पानी मे चला गया। मृतक एक भाई बहन में बड़ा सातवीं कक्षा का छात्र था। मौके पर राघोपुर सरपंच प्रमोद मंडल, पूर्व जीप सदस्य […]

Noimg

यूको बैंक सीएसपी लूट के दौरान हुई हत्या के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण || GS NEWS

अपराधउपलब्धिनवगछियालूटAMBA0

नवगछिया: नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित यूको बैंक सीएसपी को लूटने के दौरान थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी अश्विनी कुमार मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में भवानीपुर थाना में कांड संख्या 389/23 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस कांड के प्राथमिक अभियुक्त, शाहपुर निवासी आशीष कुमार (पिता बबलू यादव), ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आशीष कुमार ने यह कदम उठाया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। AMBA

Noimg

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर अंचल कार्यालय के सामने प्रदर्शन, की नारेबाजी || GS NEWS

गोपालपुरधरना प्रदर्शननवगछियाAMBA0

नवगछिया: सोमवार को अंचल कार्यालय परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले के सदस्यों ने गरीबों के हित में विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचलाधिकारी (सीओ) को ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रमुख मांगें शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों ने हर गरीब भूमिहीन व्यक्ति को पांच डिसमिल जमीन देने, गलत बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के जरिए उत्पीड़न को रोकने, प्रधानमंत्री आवास योजना को धरातल पर लागू करने, नए राशन कार्ड को पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर बनाने और सुधारने, तथा शौचालय योजना से वंचित लोगों को इसका लाभ देने की मांग की। प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे और उनके समर्थन में कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो दा भी […]

Noimg

स्नान करने के दौरान महादेवपुर घाट पर चौदह वर्षीय किशोर डूबा || GS NEWS

आपदागंगाघटनानवगछियाAMBA0

शव की तलाश जारी नवगछिया। खरीक प्रखंड के राघोपुर पंचायत के महादेवपुर गंगा घाट पर रविवार की दोपहर करीब पौने दो बजे स्नान करने के दौरान एक किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतक ख़रीक थाना क्षेत्र के अठनिया निवासी पीतांबर राय के ईकलौता पुत्र आनंद कुमार 14 वर्ष की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष शंभु कुमार दलबल के साथ महादेवपुर घाट पहुंचे और ख़रीक अंचलाधिकारी के साथ एसडीआरएफ के सहयोग से शव की खोजबीन शुरू की। इधर घटना की सूचना घरवालों को मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। घरवाले दहाड़ मारकर रोने लगे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोर अपने चार दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने महादेवपुर घाट […]

Noimg

सावन की दूसरी सोमवारी पर बोलबम के जयकारों के साथ हजारों श्रद्धालु डाक बम अगुवानी रवाना

कोसीगंगानवगछियाबोल बमAMBA0

नवगछिया। गंगा-कोसी के बीच विराजमान बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में सावन की दूसरी सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव को जल अर्पित करने रविवार को‌ बोलबम का जयकारा लगाते ट्रेन एवं बस से डाकबम, बाइक बम एवं साधारण बम अगुवानी गंगा घाट (सुल्तानगंज) रवाना हुए। वही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सह सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय व कोषाध्यक्ष बिमल शर्मा ने बताया कि देर शाम तक डाकबम अगुवानी गंगा घाट पहुंचते रहे। वहीं रविवार को नवगछिया एसडीओ उत्तम कुमार बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम मंदिर पहुंचकर मेले का जायजा लिया एवं उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। AMBA