Tag Archives: naugachia

Noimg

वृक्षारोपण पखवाड़ा के तहत स्वर्गवासी माता पिता की स्मृति में वृक्षारोपण || GS NEWS

paryavaranआयोजनउपलब्धिनवगछियाAMBA0

नवगछिया। लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के तत्वावधान में माता स्व जमुनी देवी एवं पिता स्व देवी प्रसाद चौधरी की स्मृति में क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन दयाराम चौधरी एवं लायन्स सदस्यों द्वारा पार्वती वाटिका में प्रातः 6 बजे वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष लायन बिनोद कुमार चिरानीयां के द्वारा लायन्स विश्व शांति प्रार्थना, शहीदों की स्मृति में एक मीनट मौन रख कर किया गया। इसके बाद स्व जमुनी देवी, स्व देवी प्रसाद चौधरी एवं स्व ओमप्रकाश सर्राफ की स्मृति में एक मीनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम में क्लब डायरेक्टर लायन अजय कुमार रुंगटा, डिस्ट्रिक्ट कोडीनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल, क्लब डायरेक्टर […]

Noimg

अभाविप ने मदन अहिल्या महिला कॉलेज में तिलकामांझी विश्वविद्यालय के कुलपति का किया पुतला दहन || GS NEWS

अपराधआयोजननवगछियाAMBA0

नवगछिया। अभाविप नवगछिया इकाई द्वारा मदन अहिल्या महिला कॉलेज नवगछिया में तिलकामांझी विश्वविद्यालय के कुलपति का कॉलेज सह मंत्री दीक्षा मिश्रा के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। दिशा मिश्रा ने कहा, चार दिन पूर्व ही विश्वविद्यालय से अधिकारी आए थे और छात्र-छात्रा से गलत व्यवहार करने वाले कॉलेज कर्मचारी अरुण झा का स्थानांतरण निर्णय के बाद भी अभी तक लेटर नहीं निकला है।जल्द से जल्द स्थानांतरण का लेटर निकलना चाहिए। राष्ट्रीय कला मंच प्रांत सह संयोजक विश्वास वैभव ने बताया कि तिलकामांझी विश्वविद्यालय परिसर में अभाविप कार्यकर्ता को विश्वविद्यालय कार्यालय में नहीं जाने दिया जा रहा है, यह काफ़ी निंदनीय है। इस प्रकार के कुलपति का तानाशाही रवैया शैक्षणिक परिवार के लिए सही नहीं है। कुलपति के मनमानी के […]

Noimg

सड़क दुर्घटना में अमन के मौत मामले में ट्रक ड्राइवर को भेजा जेल || GS NEWS

अपराधनवगछियासड़क दुर्घटनाAMBA0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना के मुरली एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में अमन के मौत मामले में ट्रक ड्राइवर गोराडीह थाना के अमडंडा निवासी आयुष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है. बताया गया कि बिहार पुलिस की तैयारी करते छात्र की मुरली चौक पर ट्रक के पलटने से मौत हो गयी थी. छात्र मुरली के नंदलाल शर्मा का पुत्र अमन कुमार था. वह बिहार पुलिस की तैयारी करने के लिए सुबह एनएच-31 पर दौड़ रहा था. दौड़ने के पश्चात वह एनएच-31 पर खड़ा होकर पीटी कर रहा था. इस दौरान ड्राइवर की आंख लगने से ट्रक असंतुलित होकर पलट गया, जिससे अमन कुमार की मौत हो […]

Noimg

अभिभावक के सर फोड़नें वाले पुनामा प्रताप नगर के प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड || GS NEWS

अपराधघटनाजगदीशपुरनवगछियाAMBA0

जगदीशपुर प्रखंड बीआरसी में रहेगी प्रति नियुक्ति नवगछिया प्रखंड के पुनामा प्रताप नगर के मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सुनील कुमार सिंह पर इसी महीने की शुरुआत में अभिभावक से ₹1500 लेकर के नामांकन करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर सर फोड़ने का मामला सामने आया था। जिसको लेकर के स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया था। जिस पर मध्यान भोजन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने मामले की जांच कर प्रधानाध्यापक के ऊपर कारवाई करने की अनुशंसा किया था। जिसके आलोक में डीपीओ स्थापना के द्वारा प्रपत्र क गठन कर […]

Noimg

गोसईगांव में डेंगू से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन || GS NEWS

आयोजनगोपालपुरगोसाईगावनवगछियाAMBA0

नवगछिया : डेंगू मच्छर के बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गोपालपुर के गोसाईगांव पंचायत में स्वच्छता अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को उजागर करते हुए डेंगू के लक्षण उसके प्रसार के कारण और इसके रोकथाम के उपाय के बारे में बताया गया। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुधांशु कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। प्रायोजित नुक्कड़ नाटक में सिर्फ कॉलम पूरा, ग्रामीणों में जानकारी ही नहीं तो जागरूकता कहां से आएगी, कार्यक्रम के नाम पर सरकारी पैसे का दोहन : समाजसेवी सह कांग्रेस के नेता राजीव चौधरी गोसाई गांव पंचायत में नुक्कड़ नाटक […]

Noimg

तेज रफ्तार हाइवा ने खड़े हाइवा में मारा धक्का || GS NEWS

अपराधघटनानवगछियापरबत्ताAMBA0

चालक गंभीर मायागंज में भर्ती नवगछिया। विक्रमशिला पहुंच पथ परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत वैभव होटल के समीप शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी हाइवा में पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। घटना में धक्का मारने वाले हाइवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परबत्ता गस्ती पुलिस ने घायल चालक को मायागंज अस्पताल भागलपुर मे भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा। घायल चालक बांका जिला के अमरपुर के जनकपुर निवासी वैभव यादव है। परबत्ता थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि धक्का मारने वाला हाइवा को जप्त कर लिया गया है। अग्रतर कार्यवाई की जा रही है। AMBA

Noimg

कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन || GS NEWS

आयोजनउपलब्धिनवगछियाAMBA0

नवगछिया : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 23 विहार बटालियन भागलपुर द्वारा आईटीआई कॉलेज बरारी में निबंध, वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व कर्नल पी. केचटर्जी, सुबेदार मेजर सुरेश कुमार, सुबेदार ढकाल साहब, सूबेदार तारा बहादुर, और नायब सूबेदार जसबीर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में दर्जनों विद्यालयों और कॉलेजों के एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में जिला स्कूल के लेफ्टिनेंट रंजन कुमार, मारवाड़ी पाठशाला के सब लेफ्टिनेंट राकेश कुमार, पॉलिटेक्निक कॉलेज भागलपुर के सीटीओ तरार कॉलेज के सीटीओ और सब लेफ्टिनेंट विकास पांडे शामिल थे। बाल भारती विद्यालय की ब्यूटी कुमारी ने निबंध और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीहू कुमारी ने द्वितीय और सीता कुमारी ने तृतीय स्थान […]