Tag Archives: naughchia news

NAUGACHIA : मोबाइल ऐप डाउनलोड करते ही खाते से 96 हजार की निकासी, साइबर ठगी का मामला दर्ज || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया थाना क्षेत्र के मुमताज मुहल्ला निवासी मनीष कुमार के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित मनीष कुमार के अनुसार, 18 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने किसी जरूरी काम का हवाला देते हुए उन्हें एक मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही उन्होंने उक्त एप डाउनलोड किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। आरोप है कि इसके बाद उनके मोबाइल से बिना अनुमति के कई ट्रांजक्शन किए गए और कुल 96 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। यह राशि उनके केनरा बैंक की नवगछिया शाखा स्थित खाते से काटी […]

Noimg

स्मैक के नशे में युवक से मारपीट, घायल; वीडियो वायरल|||GS NEWS

नवगछियाDESK 1110

नवगछिया शहर के मुमताज मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय सुमित कुमार (पिता शम्भू रजक) के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक स्मैक के नशे में था, जिसके कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजनों के अनुसार, नशे की हालत में सुमित कुमार का कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति सामान्य बताई है। इधर, इस घटना […]