April 4, 2026
प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा चीकू कुमारी नवोदय विद्यालय में चयनित, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह || GS NEWS
UncategorizedDESK 111नवगछिया। प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा चीकू कुमारी के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने छात्रा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सुमन ने चीकू कुमारी को शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनकी माता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय और समाज दोनों के लिए प्रेरणादायक होती है। सम्मान समारोह के दौरान चीकू कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। उन्होंने बताया कि प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों द्वारा बेहतर ढंग से पढ़ाई […]