5
(2)


नवगछिया। प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा चीकू कुमारी के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने छात्रा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे सम्मानित किया।


इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सुमन ने चीकू कुमारी को शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनकी माता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय और समाज दोनों के लिए प्रेरणादायक होती है।

सम्मान समारोह के दौरान चीकू कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दिया। उन्होंने बताया कि प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों द्वारा बेहतर ढंग से पढ़ाई कराई जाती है, जिससे छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।


चीकू की माता ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। उनका एक भाई भी इसी विद्यालय में अध्ययनरत है और पढ़ाई में काफी तेज है। उन्होंने बताया कि परिवार मूल रूप से गोपालपुर के सैदपुर क्षेत्र का निवासी है, जहां कटाव के कारण विस्थापित होना पड़ा।

वर्तमान में परिवार खाली भंडार के पास किराये के मकान में रह रहा है। चीकू के पिता भारतीय सेना में कार्यरत हैं और फिलहाल ड्यूटी पर तैनात हैं। बेटी की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित और उत्साहित है।


कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
इस मौके पर टीबीपी राव, राणा प्रताप, पंकज सिंह, मोहित कुमार, गौतम कुमार, गोपाल कुमार, श्वेत कुमार, आनंद कुमार, जयमाला कुमारी, प्रिया राज, मोना झा, निशा सिंह, साक्षी कुमारी, तारा भगत, अमित कुमार, भवानी कुमारी, सुदेश कुमार, अभिषेक झा, योग शिक्षक बादल कुमार, भूषण कुमार, आशुतोष चौधरी, सुबोध सिंह, कैलाश यादव, प्रियंका मिश्रा, रूची कुमारी, सत्येंद्र सिंह, सूरज कुमार एवं चांदनी देवी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने चीकू कुमारी को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: