Tag Archives: news

Bhagalpur: एनीमिया मुक्त अभियान के बीच सड़क किनारे फेंकी मिलीं 100 से अधिक सिरप की बोतलें- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@ घर-घर जांच और मुफ्त इलाज का दावा, जमीनी तस्वीर ने दवा वितरण व्यवस्था पर उठाए सवाल। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। जिले में 25 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक 90 दिवसीय विशेष ‘एनीमिया मुक्त बिहार’ अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इसके लिए माइक्रो-प्लान तैयार किया गया है तथा शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के साथ समन्वय कर विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों की शत-प्रतिशत ट्रैकिंग की जानी है। इसी बीच कहलगांव स्थित एनजीआर सर्विस रोड जो नारायणपुर गेट से महागामा (झारखंड) की ओर जाती है में सड़क किनारे 100 से अधिक सिरप की बोतलें फेंकी मिलीं, जिससे दवाओं के वितरण और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उक्त सिरप की बोतलों पर साफ़ तौर पर […]

Noimg

Bhagalpur: मायागंज अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप, सड़क हादसे में घायल महिला की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल: GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर । बांका जिले में हुए सड़क हादसे में घायल एक महिला की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने जेएलएनएमसीएच (मायागंज) अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतका की पहचान बांका जिले के नवादा ओपी क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर गांव निवासी खुशबू देवी (30 वर्ष), पति विजय पाल के रूप में हुई है। मृतका के देवर अभिषेक ने आरोप लगाया कि खुशबू देवी के पैर में गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल पहुंचने के समय उनकी स्थिति सामान्य थी, लेकिन एक इंजेक्शन दिए जाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो […]

Noimg

Bhagalpur: श्रावणी मेला की तैयारियां लगभग पूरी, डीएम समेत वरीय अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण, नमामि गंगे घाट पर गंगा आरती का डेमो- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में शनिवार को भागलपुर की जिलाधिकारी, आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का जायजा लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अजगैबीनाथ मंदिर परिसर, नमामि गंगे घाट, कांवरिया पथ, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं, कंट्रोल रूम सहित श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थल पर जाकर गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने […]

Noimg

30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय “खेत बचाओ अभियान”, प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग पर दिया जा रहा जोर – GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedBarun Kumar Babul0

पूर्णिया : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार द्वारा देशभर में 1 जून से 30 जून 2026 तक राष्ट्रीय स्तर पर “खेत बचाओ अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग, प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि तथा सतत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है, ताकि कृषि भूमि की उर्वरता बनी रहे और पर्यावरण संरक्षण के साथ कृषि उत्पादन को दीर्घकालिक रूप से सुरक्षित रखा जा सके। इसी कड़ी में पूर्णिया जिले में भी कृषि विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में प्रतिदिन एक पंचायत का चयन कर किसान गोष्ठी, प्रशिक्षण कार्यक्रम, जागरूकता शिविर एवं […]

Noimg

नवगछिया के खरीक में दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, चालक गंभीर — दो घंटे तक सड़क जाम ||| GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और मिनी ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक गिट्टी लादकर नवगछिया से खगड़िया की ओर जा रहा था, जबकि सामने से आ रही मिनी ट्रक खगड़िया से नवगछिया की दिशा में आ रही थी, तभी दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। […]

Noimg

वर्चस्व की लड़ाई को लेकर जीरोमाइल के दियारा इलाके में चली सैकड़ो गोलियां,दहशत में लोग || GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर के जीरोमाइल थाना क्षेत्र में बुधवार को सुबह रंगदारी नहीं देने पर दियारा इलाके में 100 से अधिक राउंड गोलियां चलाई गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गया। घटना की जानकारी मिलने के तीन घंटा बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 16 खोखा बरामद किया घटना के बाद आठ थाने की पुलिस पहुंची घटना की जानकारी मिलने के बाद आठ थाने की पुलिस तीन घंटे बाद दियारा इलाके में सर्च ऑपरेशन करने पहुंची। जहा अपराधियों और पुलिस कर्मी के बीच घंटो नोकझोंक हुई। क्या है मामला ?बरारी थाना क्षेत्र के कटलबाड़ी निवासी सकिन यादव के पुत्र गणेश यादव अपने पुस्तैनी जमीन पर बुधवार को सुबह मजदूर के साथ अपने जमीन पर मकई लगाने के लिए गए थे। […]