July 6, 2025
निजी क्लिनिक में इंजेक्शन से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिला अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र के एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान युवक की मौत हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मृतक युवक की पहचान धनकुंड थाना क्षेत्र के काठबनगांव निवासी मोहम्मद जमील उर्फ जम्मो मिस्री के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इसराफिल के रूप में हुई है। युवक को पैर में घाव की शिकायत थी, जिसे लेकर वह शनिवार दोपहर अपने परिजनों के साथ सन्हौला-अटपहरा सड़क स्थित भगवानपुर मोड़ के पास स्थित जेडएस हेल्थ केयर क्लिनिक पहुंचा था। सूत्रों के अनुसार, क्लिनिक के एक कथित डॉक्टर ने इसराफिल को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ गई और कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन मांसपेशी में देने […]