April 5, 2026
नवगछिया में श्री श्याम वार्षिकोत्सव का आगाज़, निकाली गयी भव्य निशान शोभायात्रा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaनवगछिया में सांवरिया सरकार के तत्वावधान में श्री श्याम वार्षिकोत्सव का आठवां आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में शुरू हो गया। यह दो दिवसीय आयोजन 4 एवं 5 अप्रैल को स्थानीय घाट ठाकुरवाड़ी में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के पहले दिन शनिवार को भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। निशान शोभायात्रा मारवाड़ी विवाह भवन से गाजे-बाजे, नृत्य-नाटिका एवं भक्ति गीतों के साथ प्रारंभ हुई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए घाट ठाकुरवाड़ी पहुंची, जहां श्रद्धालु भक्तों ने बाबा श्याम के चरणों में निशान अर्पित कर पूजा-अर्चना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह भक्तों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया […]