April 4, 2026
PURNIA : बेटियों के कौशल विकास हेतु सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में एकलव्य छात्रावास की उठाई मांग || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया।पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बेटियों की शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार से पूर्णिया में एकलव्य छात्रावास ब्लॉक की स्थापना की मांग की है। उन्होंने यह मुद्दा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना एवं जनजातीय मामलों के मंत्रालय सहित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं पर हुई चर्चा के दौरान उठाया। सांसद ने कहा कि पिछड़े, दलित, एससी, एसटी एवं ईबीसी वर्ग की बड़ी संख्या में बेटियाँ आर्थिक और सामाजिक कारणों से दसवीं या ग्यारहवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं। यदि सीमांचल क्षेत्र, विशेषकर पूर्णिया में एकलव्य छात्रावास की स्थापना होती है, तो छात्राओं को सुरक्षित आवास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि […]