December 10, 2025
बरौनी में 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण कैंप का आयोजन, ब्रिगेडियर अरुण उणियाल ने किया निरीक्षण ||GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaबरौनी/भागलपुर : 23 बिहार बटालियन एनसीसी, भागलपुर द्वारा कैंप कमांडेंट कर्नल रितेश मोहन के नेतृत्व में ओटीसी बरौनी में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 500 से अधिक कैडेट्स विभिन्न बटालियनों से शामिल होकर उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण ले रहे हैं। कैडेट्स ड्रिल, फील्डक्राफ्ट, मैप रीडिंग, हथियार प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन और बेसिक मिलिट्री कौशल जैसी गतिविधियों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। दिनांक 8 दिसंबर 2025 को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उणियाल ने कैंप का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया, जिसके बाद कर्नल रितेश मोहन ने उनका औपचारिक स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर उणियाल ने कैडेट्स की लाइन, मेस, प्रशिक्षण क्षेत्र, स्वच्छता व्यवस्था और शिक्षण […]