Tag Archives: pradarshan

BHAGALPUR : इंटर्नशिप शुल्क को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

प्रभारी कुलपति का पुतला फूंक जताया विरोध भागलपुर । तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इंटर्नशिप के नाम पर 500 रुपये की कथित अवैध वसूली और छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता टीएनबी महाविद्यालय पहुंचे थे, जहां प्रोफेसर डॉ. नीलेश पर छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। इस घटना के बाद छात्र संगठन में भारी आक्रोश फैल गया। इसी के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ. विमलेंदु नारायण झा का पुतला दहन किया और प्रशासन […]

Noimg

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर अंचल कार्यालय के सामने प्रदर्शन, की नारेबाजी || GS NEWS

गोपालपुरधरना प्रदर्शननवगछियाAMBA0

नवगछिया: सोमवार को अंचल कार्यालय परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले के सदस्यों ने गरीबों के हित में विभिन्न मांगों को लेकर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचलाधिकारी (सीओ) को ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रमुख मांगें शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों ने हर गरीब भूमिहीन व्यक्ति को पांच डिसमिल जमीन देने, गलत बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के जरिए उत्पीड़न को रोकने, प्रधानमंत्री आवास योजना को धरातल पर लागू करने, नए राशन कार्ड को पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर बनाने और सुधारने, तथा शौचालय योजना से वंचित लोगों को इसका लाभ देने की मांग की। प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे और उनके समर्थन में कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो दा भी […]