5
(3)

प्रभारी कुलपति का पुतला फूंक जताया विरोध

भागलपुर । तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इंटर्नशिप के नाम पर 500 रुपये की कथित अवैध वसूली और छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता टीएनबी महाविद्यालय पहुंचे थे, जहां प्रोफेसर डॉ. नीलेश पर छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। इस घटना के बाद छात्र संगठन में भारी आक्रोश फैल गया।

इसी के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ. विमलेंदु नारायण झा का पुतला दहन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्र हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में छात्रों से अनुचित शुल्क वसूला जा रहा है और शिकायत करने पर उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक प्रोफेसर डॉ. नीलेश पर कार्रवाई कर उन्हें निलंबित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

एबीवीपी नेता कुणाल पांडे ने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए परिषद लगातार संघर्ष करती रहेगी और यदि प्रशासन ने जल्द उचित कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: