Tag Archives: pradhana adhyapak ne ki Samiksha baithak

Noimg

विद्यालयों में गुणवत्ता सुधार को लेकर क्षेत्रीय उपनिदेशक ने प्रधानाध्यापकों के साथ की समीक्षा बैठक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड में विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर क्षेत्रीय शिक्षा के उपनिदेशक मो. अहसन द्वारा सभी उच्च माध्यमिक, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बुधवार की दोपहर उच्च माध्यमिक विद्यालय मकन्दपुर परिसर में संपन्न हुई। बैठक के दौरान क्षेत्रीय उपनिदेशक ने सभी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके नैतिक विकास पर भी विशेष ध्यान दें, ताकि विद्यार्थी भविष्य में एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने शिक्षकों को विभागीय दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की भी हिदायत दी। मो. अहसन ने विद्यालयों में अनुशासन और सकारात्मक वातावरण बनाए रखने पर जोर देते हुए प्रार्थना […]