March 29, 2026
मैट्रिक परीक्षा 2026: लत्तीपाकर हाई स्कूल की नेहा भारती बनीं नवगछिया अनुमंडल टॉपर, प्राप्त किया 474 अंक || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया :बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में नवगछिया अनुमंडल के एस.बी.सी. उच्च विद्यालय, लत्तीपाकर (धरहरा) की छात्रा नेहा भारती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नेहा ने 474 अंक प्राप्त कर नवगछिया अनुमंडल में प्रथम स्थान हासिल किया है। साथ ही उन्होंने भागलपुर जिले में सातवां स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। नेहा की इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिणाम घोषित होते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीण, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक लगातार उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। नेहा […]