Tag Archives: praveen singh kushwaha

कांग्रेस नेता दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा को दी गई श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी समेत कई दिग्गज पहुंचे – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत जिछो गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा की स्मृति में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता शामिल हुईं। उन्होंने दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी दोपहर बाद जिछो पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके आगमन पर […]