0
(0)

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत जिछो गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा की स्मृति में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता शामिल हुईं। उन्होंने दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी दोपहर बाद जिछो पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके आगमन पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मुख्यमंत्री की पत्नी कुमारी ममता के भागलपुर आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। वे दुमका-पटना एक्सप्रेस से भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इसे देखते हुए स्टेशन परिसर में गुरुवार से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। सुरक्षा बलों ने ट्रेन आगमन से पूर्व स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन जांच की। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें कार्यक्रम स्थल जिछो रवाना किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, पूर्व विधायक अजीत शर्मा, चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन, कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश तथा कांग्रेस नेता शकील अहमद खान समेत कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं।

जिछो बायपास स्थित हज़रा पोखर के समीप आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में दोपहर 2 बजे से ही लोगों का जुटना शुरू हो गया था। दिवंगत नेता के समर्थकों और करीबी लोगों ने नम आंखों से उन्हें याद करते हुए उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को सराहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: