Tag Archives: Purnia news

Noimg

Purnia: राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा भाजपा की बौखलाहट का परिणाम : कांग्रेस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सह कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को भाजपा की बौखलाहट का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जनहित से जुड़े सवालों का जवाब नहीं है, इसलिए विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए मुकदमे और जांच एजेंसियों का सहारा लिया जा रहा है। बिजेंद्र यादव ने कहा कि जब विपक्ष का नेता जनता की आवाज बनकर सरकार से सवाल करता है, तब सत्ता पक्ष को उन सवालों का जवाब देना चाहिए। मुकदमे दर्ज कर राहुल गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा […]

Noimg

Purnia: कॉरपोरेट सुपर लीग-2026 का भव्य समापन, मीडिया इलेवन बनी चैंपियन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित कॉरपोरेट सुपर लीग-2026 का भव्य समापन हुआ। टी-15 सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न कॉरपोरेट संस्थानों, सरकारी विभागों, मीडिया संस्थानों और अन्य संगठनों की 22 टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रैंड फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मीडिया इलेवन ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को 110 रनों से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। ग्रैंड फाइनल मुकाबले का उद्घाटन भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला ने फीता काटकर किया। उनके पहुंचने से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट पर 213 रन बनाए। जवाब में 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने […]

Noimg

Purnia: सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र तैराकी प्रतियोगिता में जीडी गोयनका के अंकित कुमार ने जीता रजत पदक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 35.97 सेकंड का समय पूर्णिया । जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया के कक्षा छह के छात्र अंकित कुमार ने सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र तैराकी प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूर्णिया का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। क्षेत्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर अंकित कुमार ने सीबीएसई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता-2026 के लिए भी अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 26 अगस्त 2026 तक उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में 11 वर्ष से कम आयु वर्ग के […]

Noimg

Purnia: वीवीआईटी में दो दिवसीय इंटरनल हैकाथॉन का सफल आयोजन, पाईक्राफ्ट ने हासिल किया प्रथम स्थान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

टीम समाधान दूसरे और बेस्टोर तीसरे स्थान पर रही, 22 छात्र टीमों ने लिया हिस्सा पूर्णिया । विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), पूर्णिया में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 के अंतर्गत ‘इंटरनल हैकाथॉन – ए कैंपस इनोवेशन फेस्ट’ का दो दिवसीय सफल आयोजन 26 एवं 27 अगस्त 2026 को किया गया। ‘इनोवेट, कोलैबोरेट, ट्रांसफॉर्म इंडिया’ थीम पर आयोजित इस हैकाथॉन में संस्थान की 22 छात्र टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने वास्तविक जीवन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की पहचान कर उनके तकनीकी एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन वीवीआईटी के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा ने किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीक और नवाचार की शुरुआत केवल बड़े शहरों से ही नहीं होती, […]

Noimg

Purnia: छात्र राजद ने नए परीक्षा नियंत्रक का एपीजे अब्दुल कलाम का चित्र भेंट कर किया स्वागत- NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में नए परीक्षा नियंत्रक के रूप में मो. जमीरूल आलम द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद छात्र राजद की ओर से उनका स्वागत किया गया। छात्र राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा के नेतृत्व में छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने नए परीक्षा नियंत्रक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें एपीजे अब्दुल कलाम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान छात्र राजद के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में लंबे समय से सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही है। छात्रों को समय पर परीक्षा आयोजित होने, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परिणाम […]

Noimg

Purnia: नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडेय का स्वागत, शहर के विकास को गति देने पर जोर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम सभागार में सोमवार को नवपदस्थापित नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडेय (आईएएस) के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता महापौर विभा कुमारी ने की। महापौर ने नगर आयुक्त को अंगवस्त्र एवं बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद वार्ड पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी उनका अभिनंदन किया। महापौर विभा कुमारी ने कहा कि पूर्णिया तेजी से विकसित हो रहा शहर है। बढ़ती आबादी के साथ नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने साफ-सफाई, जलजमाव से निजात, सड़क एवं नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, पार्क और यातायात व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नगर आयुक्त को निगम के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों की […]

Noimg

Purnia : सांसद पप्पू यादव के रोजगार मेले में नौकरी पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले—हर रोजगार से खुशहाल होगा एक परिवार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

रोजगार मेले के दूसरे दिन 6,463 युवाओं को मिला ऑफर लेटर, 300 से अधिक बेटियों को मिला वर्क फ्रॉम होम का अवसर पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से 30 और 31 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला-2026 कोसी-सीमांचल के युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर लेकर आया। पूर्णिया के साथ कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल और अररिया से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां रोजगार मेले में पहुंचे। रोजगार का अवसर मिलने के बाद युवाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया। मेले के पहले दिन 7,878 युवाओं का चयन हुआ, जबकि दूसरे और अंतिम दिन 6,463 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया गया। दूसरे दिन करीब नौ हजार से अधिक युवाओं […]

Noimg

Purnia: गर्भवती नीतू के लिए रक्त की जरूरत पर मदद को आगे आए आशीष गोस्वामी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। अररिया जिले के कुर्साकांटा निवासी गर्भवती नीतू देवी की गंभीर स्थिति और तत्काल रक्त की आवश्यकता की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने पहल करते हुए मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया। नीतू देवी के भाई रोहित कुमार ने दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर अपनी बहन के लिए रक्त उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। मरीज की मां ने भी रक्त की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। परिजनों की परेशानी को देखते हुए आशीष गोस्वामी ने तत्काल मदद का भरोसा दिलाया और संगठन के सदस्यों के साथ पूर्णिया राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पहुंचे। यहां रक्त की व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई। इसी क्रम में आशीष गोस्वामी ने […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया के रोजगार मेले में 7,882 से अधिक युवाओं का चयन, सांसद पप्पू यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

सांसद पप्पू यादव बोले—युवाओं की मेहनत को रोजगार से जोड़ना संकल्प, हर छह महीने में लगेगा रोजगार मेला पूर्णिया। पूर्णिया के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में रविवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पहल पर रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया गया। रोजगार की उम्मीद लेकर पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, अररिया, मधेपुरा और सुपौल से 10 हजार से अधिक युवा एवं महिला अभ्यर्थी मेले में पहुंचे। इस दौरान 50 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया और 7,882 से अधिक युवाओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को सांसद पप्पू यादव ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। चयनित अभ्यर्थियों में करीब 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल रहीं। आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पूर्णिया एसडीएम, डीएसपी समेत अन्य अधिकारियों का भी सहयोग […]

Noimg

Purnia: पंचायत विकास दिवस गांव के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : विजय खेमका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया । पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत रजीगंज पंचायत भवन में प्रशासन की ओर से प्रत्येक माह आयोजित होने वाले पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विधायक विजय खेमका ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि पंचायत विकास दिवस गांव के समग्र विकास की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं की समीक्षा, आगामी कार्यों का चयन तथा ग्रामीणों की प्राथमिक आवश्यकताओं को योजनाओं में शामिल करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि जी-राम-जी (ग्रामीण रोजगार एवं विकास से संबंधित योजनाओं) के अंतर्गत गांव में प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यों का […]