December 17, 2025
यूनियन बैंक के रीजनल कार्यालय में हंगामा, लोन डिफॉल्टर ने मैनेजर से मारपीट की कोशिश की || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लोन डिफॉल्टर युवक अचानक बैंक परिसर में घुस आया और हंगामा करने लगा। घटना के दौरान बैंक कर्मियों और अधिकारियों में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोन डिफॉल्टर मोहम्मद गुड्डू सीधे यूनियन बैंक के रीजनल कार्यालय पहुंचा और रीजनल मैनेजर अजय कुमार के चैंबर में घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। आरोप है कि गुस्से में उसने मैनेजर के साथ मारपीट करने की भी कोशिश की और मौके से फरार होने का प्रयास किया। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर मौके पर मौजूद बैंक कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद तत्काल जोगसर थाना को […]