5
(1)

भागलपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लोन डिफॉल्टर युवक अचानक बैंक परिसर में घुस आया और हंगामा करने लगा। घटना के दौरान बैंक कर्मियों और अधिकारियों में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोन डिफॉल्टर मोहम्मद गुड्डू सीधे यूनियन बैंक के रीजनल कार्यालय पहुंचा और रीजनल मैनेजर अजय कुमार के चैंबर में घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। आरोप है कि गुस्से में उसने मैनेजर के साथ मारपीट करने की भी कोशिश की और मौके से फरार होने का प्रयास किया।

घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर मौके पर मौजूद बैंक कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद तत्काल जोगसर थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जोगसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

बैंक कर्मियों ने बताया कि मोहम्मद गुड्डू ने यूनियन बैंक से लोन लिया था, लेकिन वह लंबे समय से उसकी अदायगी नहीं कर रहा था। इसी कारण मंगलवार को बैंक कर्मियों द्वारा उसके आवास पर डिफॉल्टर नोटिस चस्पा किया गया था। बताया जा रहा है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर मोहम्मद गुड्डू ने बैंक कार्यालय पहुंचकर इस तरह की हरकत की।

फिलहाल बैंक कर्मी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: