April 5, 2026
PURNIA: सड़क किनारे मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, हादसे में हुई थी मौत || GS NEWS
PurniaChanchal Jhaपूर्णिया में सड़क किनारे खून से लथपथ मिले अज्ञात शव की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। मृतक की पहचान मालडीहा गुलाबटोल निवासी बिजेंद्र ऋषि उर्फ बीजो ऋषि के रूप में हुई है, जो गुरुवार से रहस्यमय तरीके से लापता थे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम धमदाहा थाना क्षेत्र के ढकुआ मोड़ स्थित लीची बगान के पास सड़क किनारे उनका शव बरामद किया गया था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को सुरक्षित रख लिया था। गुमशुदगी के दूसरे दिन शनिवार को परिजनों ने शव की पहचान की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिजेंद्र ऋषि की मौत सड़क हादसे में हुई है। शव के सिर पर […]