0
(0)

पूर्णिया में सड़क किनारे खून से लथपथ मिले अज्ञात शव की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। मृतक की पहचान मालडीहा गुलाबटोल निवासी बिजेंद्र ऋषि उर्फ बीजो ऋषि के रूप में हुई है, जो गुरुवार से रहस्यमय तरीके से लापता थे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम धमदाहा थाना क्षेत्र के ढकुआ मोड़ स्थित लीची बगान के पास सड़क किनारे उनका शव बरामद किया गया था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को सुरक्षित रख लिया था। गुमशुदगी के दूसरे दिन शनिवार को परिजनों ने शव की पहचान की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बिजेंद्र ऋषि की मौत सड़क हादसे में हुई है। शव के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए और पूरा शरीर खून से लथपथ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल की स्थिति और स्थानीय लोगों के बयान भी सड़क दुर्घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। शव मिलने की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद धमदाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। अब पहचान होने के बाद पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है, ताकि हादसे के जिम्मेदार व्यक्ति तक पहुंचा जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: