June 5, 2026
Naugachia: साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; सात राज्यों की शिकायतों से जुड़ा निकला मामला – GS NEWS
NaugachiaDESK 114म्यूल बैंक खातों के जरिए हो रही थी साइबर ठगी, कई राज्यों में दर्ज हैं शिकायतें नवगछिया । साइबर थाना नवगछिया पुलिस ने साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों की जांच के दौरान एक बड़े साइबर नेटवर्क का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में कुल सात लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपितों के बैंक खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार […]