March 23, 2026
नवगछिया में भगत सिंह शहादत दिवस पर संकल्प सभा, साम्राज्यवाद विरोधी विचारों को बुलंद करने का आह्वान || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया ।शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर भाकपा (माले) द्वारा नवगछिया के ढोलबज्जा बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आयोजित संकल्प सभा में वक्ताओं ने उनके विचारों को आज के दौर में और अधिक प्रासंगिक बताते हुए साम्राज्यवाद-विरोधी विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि भगत सिंह ने देश को औपनिवेशिक शासन से पूर्ण स्वतंत्रता के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि समय के साथ भले ही परिस्थितियां बदली हों, लेकिन ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘क्रांति अमर रहे’ और ‘साम्राज्यवाद का नाश हो’ जैसे नारे आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। वक्ताओं ने […]